ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ का जीवन में दो ही सपना था। पहला ऊंच-नीच, जाति-पाति और छुआछूत एवं अस्पृश्यता की कुरीति को खत्म कर सामाजिक समरसता की स्थापना करना। दूसरा सपना था अयोध्या में प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण। इन दोनों सपनों को पूरा करने के लिए वह ताउम्र मिशनरी भाव से जुड़े रहे। ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ की पुण्य स्मृति कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को महराजगंज जिले में मौजूद रहेंगे। इनके साथ मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। दोनों लोग गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय चौक बाजार, महराजगंज में ब्रह्मलीन महंत की दिव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे।