फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: अपनों को ब्लॉक प्रमुख बनवाने की मुहिम में जुटे भाजपा के 'माननीय', तीन विधायकों ने की पत्नी, बहू व भाई के लिए दावेदारी

Thu, 27 May 2021 05:54 PM IST
vivek shukla संतोष सिंह, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 10
भाजपा - फोटो : पीटीआई
भाजपा विधायक, दर्जा प्राप्त मंत्री और पदाधिकारी अपनों को ब्लॉक प्रमुख बनवाने की मुहिम में जुट गए हैं। तीन विधायकों ने सगे-संबंधियों के लिए टिकट की दावेदारी की है। कोई पत्नी को ब्लॉक प्रमुख बनाना चाह रहा है तो कोई बहू को कुर्सी पर बैठाने को इच्छुक है। भाई को चुनावी दंगल में उतारने की तैयारी है। फिलहाल, पार्टी आलाकमान ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तारीखों का एलान अभी तक नहीं हुआ है, फिर भी भाजपा के ‘माननीय’ अपनों को सत्ता की चाबी सौंपने को आतुर हैं। सत्ताधारी पार्टी के विधायकों के साथ ही दर्जा प्राप्त मंत्री व जिलाध्यक्ष ने अपनों को ब्लॉक प्रमुख का टिकट दिलवाने के लिए जिला स्तरीय कोर कमेटी के पास आवेदन किया है। इसकी जानकारी पार्टी की क्षेत्रीय व प्रदेश इकाई को दी गई है। टिकट मिलने की स्थिति में सबने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में कमल खिलाने का भरोसा दिलाया है। पार्टी किसे टिकट देगी, यह बाद में तय होगा। इतना जरूर है कि टिकट हासिल करने वाले गोरखपुर से लखनऊ तक पैरवी में लगे हैं। सबके अपने-अपने दावे हैं। कई ब्लॉक ऐसे हैं, जहां से तीन या फिर पांच दावेदार हैं।
विज्ञापन

2 of 10
रेखा सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
रेखा सिंह
वार्ड नंबर 10 से क्षेत्र पंचायत सदस्य
चुनाव जीता- 315 मतों से
प्रभाव- दर्जा प्राप्त मंत्री राधेश्याम सिंह की पुत्रवधू।
दावेदारी- ब्लॉक प्रमुख भटहट
विज्ञापन

3 of 10
रमाशंकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
रमाशंकर सिंह
वार्ड नंबर 52 से क्षेत्र पंचायत सदस्य
चुनाव जीता- 405 मतों से
प्रभाव- पिपराइच से भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई
दावेदारी- ब्लॉक प्रमुख चरगांवा

4 of 10
शांति देवी। - फोटो : अमर उजाला।
शांति देवी
वार्ड नंबर 45 से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य
प्रभाव- खजनी से भाजपा विधायक संत प्रसाद की बहू।
दावेदारी- ब्लॉक प्रमुख उरुवा
विज्ञापन

5 of 10
नीता सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
नीता सिंह
वार्ड नंबर 76 से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य
प्रभाव- गोरखपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक विपिन सिंह की पत्नी।
अनुभव- 2005 से 2010 तक कौड़ीराम की ब्लॉक प्रमुख रहीं
दावेदारी- ब्लॉक प्रमुख कौड़ीराम
विज्ञापन

6 of 10
शशि प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
शशि प्रताप सिंह
वार्ड नंबर 14 से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य
प्रभाव- भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार के पुत्र।
दावेदारी- ब्लॉक प्रमुख पाली
विज्ञापन

7 of 10
विधायक फतेहबहादुर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विविश्वान ने नहीं की दावेदारी
कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेहबहादुर सिंह के बड़े बेटे कुंअर विविश्वान सिंह भी निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं लेकिन उनकी तरफ से ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदारी नहीं की गई है। साफ किया गया है कि चुनाव जीतने का एक मात्र उद्देश्य जनसेवा है।

8 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
पार्टी की रणनीतिक बदलाव का फायदा उठा रहे जनप्रतिनिधि
जिला पंचायत चुनावों में अपेक्षानुरूप परिणाम ने मिलने के बाद भाजपा ने रणनीति में बदलाव किया है। पहले पार्टी ने सांसद व विधायकों के परिजनों को जिला पंचायत अध्यक्ष या फिर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ाने से मना किया था लेकिन अब ऐसा नहीं है। पार्टी का मकसद अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में परचम लहराना है। इसके लिए जीताऊ प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारना है। सांसद व विधायकों के परिजनों को भी मौका दिया मिलेगा। भाजपा के इसी रणनीतिक बदलाव का फायदा उठाकर जनप्रतिनिधि अपनों के लिए ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी कर रहे हैं।

9 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव नहीं लड़ा, अब ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी
भाजपा ने क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव नहीं लड़ा था। अब सीधे ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र पंचायत चुनाव लड़ा था। ज्यादातर जीतकर आए हैं। चुनाव जीतने वाले निर्दलियों की संख्या भी अच्छी है। इन सबके सहयोग से ब्लॉक प्रमुख बनवाया जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य ही ब्लॉक प्रमुख का चुनाव करते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
दोनों चुनाव एक साथ नहीं होंगे
कोरोना संकट के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव अलग-अलग कराए जा सकते हैं। पहले जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होगा, फिर ब्लॉक प्रमुख का। इसके संकेत शासन स्तर से भी मिले हैं। इसी लिहाज से भाजपा चुनाव की तैयारी कर रही है। जिला स्तरीय कोर कमेटी ने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदारों के नाम पार्टी आलाकमान को भेज दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें