बीजेपी एमपी रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म सुपरहिट हो गई। उसके बाद 'पंडित जी बताई न बियाह कब होई' फिल्म आई। इस फिल्म ने 12 करोड़ की कमाई की। उसके बाद मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बिग बॉस में आने के बाद उनकी जिंदगी ज्यादा बदल गई। अपने भोजपुरी अंदाज और 'अद्भुत' या फिर 'बाबू' और 'जिन्दगी झंड बा, तब्बो घमंड बा' जैसे जुमलों के चलते इतने पॉपुलर हुए कि प्रतियोगिता के आखिरी तीन प्रतिभागियों में एक वे भी थे। आज रवि किशन के पास बीएमडब्ल्यू, ऑडी समेत कई गाड़ियां हैं। रवि को बाइक चलाने का भी शौक है। उनके पास हार्ले डेविडसन बाइक भी है।