फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर शहर में मौत को दावत दे रहे हैं लोग, सात दिन में बने 70 कोरोना हॉटस्पॉट

Fri, 17 Jul 2020 03:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 8
gorakhpur unlock - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संक्रमण काल में घर के किचन से लेकर दफ्तर तक के बदले हालात से रूबरू होने के साथ ही लॉकडाउन की दुश्वारियां भी झेल चुके शहर के तमाम लोग अब भी जरूरी सतर्कता बरतने से परहेज कर रहे हैं। उनकी यही लापरवाही शासन से पहले खुद समूचे शहर को लॉकडाउन की तरफ ले जा रही है। पिछले छह दिनों से तीन थाना क्षेत्रों कोतवाली, तिवारीपुर और राजघाट थाना क्षेत्र या यूं कह ले कि शहर के आधे हिस्से में लॉकडाउन बरकरार है तो अब जल्द ही कैंट थाना क्षेत्र में भी लॉकडाउन लगने की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन

2 of 8
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
जिला प्रशासन ने सोमवार से इस थाना क्षेत्र में भी लॉकडाउन लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सदर तहसील के एसडीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने डीएम के. विजयेंद्र पांडियन को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। अंतिम फैसला उन्हीं को लेना है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का कहना है कैंट थाना क्षेत्र में 17 हॉटस्पॉट हो गए हैं। कोरोना को लेकर सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइन के मुताबिक पांच से अधिक हॉटस्पॉट हो जाने पर संबंधित थाना क्षेत्र, क्लस्टर में परिवर्तित हो जाता है। ऐसे में संक्रमण का प्रभाव कम करने के लिए उसे पूरी तरह बंद करना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 8
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
उधर सूत्रों के मुताबिक तीन थाना क्षेत्र में लगा लॉकडाउन भी बढ़ सकता है। हालांकि अभी इसपर कोई निर्णय नहीं हुआ है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का कहना है कि इन इलाकों में कैंप लगाकर रेंडम नमूने लिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट और पूरे हालात का अध्ययन करने के बाद ही डीएम, लॉकडाउन खत्म करने या बढ़ाने के संबंध में कोई निर्णय करेंगे।

4 of 8
gorakhpur unlock - फोटो : अमर उजाला।
शहर में 182 हॉट स्पॉट
कोरोना संक्रमण को लेकर शहर में बिगड़ते हालात का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि वर्तमान में यहां 182 हॉट स्पॉट हो चुके हैं। इनमें 70 हॉटस्पॉट तो पिछले सात दिन के भीतर बने हैं। शहर के तकरीबन सभी 75 वार्डों में एक से तीन तक हॉट स्पॉट वाले इलाके हैं। मोहल्ले और अपार्टमेंट तो दूर वर्तमान में तकरीबन सभी बड़े और महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तर तक सील हो चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 8
gorakhpur unlock - फोटो : अमर उजाला।
कलेक्ट्रेट, कमिश्नरी, दिवानी न्यायालय, गीडा और पूरा विकास भवन भी बंद है। सदर तहसील दूसरी बार दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है तो पुलिस लाइन 14 दिन के लिए बंद है। कलेक्ट्रेटशुक्रवार को एक दिन के लिए खुलेगा मगर बाकी सभी कार्यालय शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन होने की वजह से अब सीधे सोमवार को खुलेंगे।  
विज्ञापन

6 of 8
gorakhpur unlock - फोटो : अमर उजाला।
ठेले-खुमचों पर टिकिया-फुल्की के चलते उमड़ रही भीड़
एक तरफ जहां संक्रमण का प्रभाव तेजी से फैल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ ठेलों खुमचों के सामने टिकिया-फुल्की, अंडे और डोसे का जायका चखने वालों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। चाय की दुकानों पर लोग बेखौफ समोसे उड़ा रहे हैं तो वहीं तमाम सख्ती  और चेतावनी के बाद भी दवा, किराना और मोबाइल आदि की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की जा रही है। सरकारी दफ्तरों तक में लोग सतर्क नहीं है।
विज्ञापन

7 of 8
gorakhpur unlock - फोटो : अमर उजाला।
कई दफ्तरों में बिना मॉस्क के ही एक-दूसरे से सटकर कर्मचारी बैठ रहे हैं। तीन दिन पहले ही एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव ने बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, डॉयट प्रचार्य आदि कार्यालयों में ऐसे 17 कर्मचारियों का 100-100 रुपये का चालान काटा। उधर सिटी मजिस्ट्रेट ने बुधवार को 25 हजार रुपये तो गुरुवार को सिर्फ शास्त्री चौक से लेकर गोलघर के बीच और गांधी गली में ही 35 लोगों का 18 हजार रुपये का चालान काटा।  
विज्ञापन

8 of 8
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन। (File) - फोटो : अमर उजाला
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि हॉटस्पॉट की संख्या बढ़ने पर तीन थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन किया गया है। इधर कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह सिलसिला अभी जारी है। लगातार समीक्षा की जा रही है। हॉट स्पॉट बढ़ने की दशा में दूसरे थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि वे घरों में रहें। इससे न केवल वह अपनी बल्कि अपने परिवार और समाज की भी सुरक्षा कर सकेंगे। रोस्टर के मुताबिक ही दुकानें खोली जाएं वर्ना संबंधित पर कार्रवाई तय है। दुकानों पर जाने वाले लोग भी खुद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें