फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Special: ऐसी है सांसद रवि किशन की प्रेम कहानी, सोने से पहले छूते हैं पत्नी के पैर

Sat, 17 Jul 2021 09:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सांसद रवि किशन। (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
बॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ इंडियन फिल्मों में काम करने वाले गोरखपुर सदर से भाजपा सांसद रवि किशन का आज 52वां जन्मदिन है। रवि किशन ने मनोरंजन की दुनिया से लेकर राजनीति तक बहुत अच्छा सफर तय किया है। अपने अभिनय से वह सभी के दिलों में राज करते हैं। आज इनके जन्मदिन के अवसर हम आपको इन प्रेम कहानी के बारे में कुछ बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

रवि किशन की प्रोफेशनल जिंदगी जितनी अधिक सुर्खियों में बनी रहती है उतने ही अधिक सतर्क वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर रहते हैं। ऐसा बहुत ही कम सुनने या देखने को मिलता है जब वो अपने परिवार का जिक्र करते हैं। रवि किशन अपनी पत्नी और अपनी बेटियों से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें देवियों की तरह पूजते हैं। रवि किशन का मानना है कि आज वो सफलता के जिस शिखर पर हैं उसमें सबसे बड़ा हाथ उनकी पत्नी का प्रीति किशन का है। रवि किशन ने एक बातचीत में बताया था कि एक ऐसा काम है जो वो रोज अपनी पत्नी के लिए करते हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 5
सांसद रवि किशन। (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
भारत में हमने आदर्शवादी पत्नियों के किस्से तो बहुत सुने हैं पर आदर्शवादी पतियों के बारे में सुनने के लिए बहुत ही कम मिलता है। इन्हीं आदर्शवादी पतियों की लिस्ट में शुमार है रवि किशन का नाम। रवि फिल्मी परदे पर किसी भी तरह की भूमिका निभाएं, लेकिन अपनी असल जिंदगी में वो एक आदर्शवादी पति हैं इसमें कोई संदेह नहीं है। रवि किशन ने एक बातचीत में बताया था कि वो अपनी बेटियों की पूजा करते हैं और उनके पैर छूते हैं। इसके साथ ही खास बात ये है कि वो अपनी पत्नी प्रीति के भी पैर छूते हैं, लेकिन ऐसा वो प्रीति के सोने के बाद करते हैं। क्योंकि उनका कहना था कि अगर वो जाग रही होती हैं तो उन्हें पैर नहीं छूने देती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
सांसद रवि किशन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया था कि वो हमेशा से महिलाओं के करीब रहे हैं। फिर चाहें वो उनकी मां हों, पत्नी हों, बेटियां हों या फिर उनकी सह-कलाकार हो, वो हर एक महिला को पूजते हैं। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि बचपन की लव स्टोरी युवा होने तक चले और उसकी मंजिल शादी तक पहुंचे। रवि किशन की प्रीति से पहली मुलाकात स्कूल के समय में हुई थी। एक बातचीत में उन्होंने बताया था कि जब वो 11वीं कक्षा में पढ़ते थे तो उसी दौरान वो प्रीति को दिल दे बैठे थे और उन्होंने सोच लिया था कि वो उन्हें ही अपनी जीवन साथी बनाएंगे।

 

4 of 5
सांसद रवि किशन। (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
रवि किशन की पत्नी प्रीति बहुत ही सादा जीवन जीती हैं वो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। अभिनेता और उनकी पत्नी के बीच में इतना अच्छा रिलेशनशिप है कि रवि आए दिन अपनी पत्नी की फोटो शेयर करते हैं। रवि किशन ने एक बातचीत में खुद इस बात का खुलासा किया था कि जब वो मुंबई अभिनेता बनने के लिए आए, तो उस दौरान कई बार वो भूखे सोए। लेकिन उनकी पत्नी ने हर मुकाम पर उनका साथ दिया। उन्होंने अपनी पत्नी को नारी शक्ति का एक सशक्त उदाहरण बताया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपने परिवार के साथ रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
रवि किशन की तीन बेटियां और एक बेटा है। वो तीनों बेटियों रीवा, तनिष्क और इशिता के बेहद करीब हैं। उनकी बड़ी बेटी रीवा फिल्म 'सब कुशल मंगल' से बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। रवि किशन अपने परिवार के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें