फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गोरक्षनगरी में नए साल से पहले तीन फोरलेन-तीन ओवर ब्रिज की पड़ेंगी नींव

Mon, 10 Oct 2022 11:59 AM IST
vivek shukla अरुण चन्द, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
गोरक्षनगरी। - फोटो : अमर उजाला।
गोरक्षनगरी के लोगों को जल्द ही तीन फोरलेन और तीन ओवरब्रिज  का तोहफा मिलेगा। नए साल के पहले इन परियोजनाओं की आधारशिला रख देने की तैयारी है तो वर्ष 2024 तक इन्हें पूरा करने का लक्ष्य है। इन सड़कों, ओवरब्रिज से जिले के विकास को तो रफ्तार मिलेगी ही लोगों को जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी। सभी छह परियोजनाओं को शासन की व्यय वित्त समिति ने मंजूरी भी दे दी है।

उधर, 42 एकड़ में एयरपोर्ट का भी विस्तार होने जा रहा है। नया टर्मिनल भी इसी साल बनकर तैयार हो जाएगा। इस टर्मिनल के बन जाने से 500 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था हो जाएगी। रेस्त्रां, कैफे आदि की भी सुविधाएं भी बढ़ जाएंगी। जल्द ही मेट्रों का भी काम शुरू हो जाने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन

2 of 7
गोरक्षनगरी। - फोटो : अमर उजाला।
शहर को मिलेगा पहला सिक्स लेन ओवरब्रिज
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज की तरफ 2.23 किलोमीटर लंबा सिक्सलेन ओवरब्रिज बनाया जाएगा। देवरिया बाईपास रोड को सिक्सलेन फ्लाईओवर से जोड़ने के लिए 434 मीटर लंबा फोरलेन फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा। इस परियोजना पर 450.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। व्यय वित्त समिति की इसे मंजूरी भी मिल चुकी है। यह शहर का पहला सिक्सलेन ओवरब्रिज होगा। उधर, नौसड़ से पैडलेगंज सिक्स लेन का निर्माण कार्य पहले से चल रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 7
पैडलेगंज। फाइल - फोटो : अमर उजाला
पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक बनेगा फोरलेन
पैडलेगंज से लेकर फिराक गोरखपुरी चौराहा तक अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौराहे तक करीब 1.8 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने का निर्णय लिया गया है। इसके प्रस्ताव को भी शासन के व्यय वित्त समिति की मंजूरी मिल चुकी है। इस सड़क को फोरलेन बनाने में करीब 62 करोड़ रुपये खर्च होंगे।  

 

4 of 7
देवरिया बाईपास तिराहा। - फोटो : Amar Ujala
मॉडल फोरलेन बनेगा देवरिया बाईपास
देवरिया बाईपास को न केवल चौड़ा कर फोरलेन बनाया जाएगा बल्कि इसे मॉडल फोरलेन के तौर पर विकसित किया जाएगा। शुरू से आखिरी छोर तक डिवाइडर बनेगा। पूरी सड़क ऑर्नामेंटल लाइटों से जगमगाएगी। डिवाइडर के बीच में पॉम ट्री लगाए जाएं और बिजली के तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर रेलिंग लगाई जाएगी, ताकि पैदल चलने वालों को दिक्कत न हो। इस प्रस्ताव को भी व्यय वित्त समिति की मंजूरी मिल चुकी है।

 
विज्ञापन

5 of 7
कौवाबाग अंडरपास। - फोटो : अमर उजाला
खजांची चौराहे पर भी बनेगा ओवरब्रिज
96.91 करोड़ की लागत से जेल बाईपास फोरलेन (बरगदवां से कौवाबाग) पर खजांची चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।  व्यय वित्त समिति की बैठक में इसके प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। उधर, जेल बाईपास को फोरलने बनाने का काम आधा से ज्यादा पूरा हो चुका है। इस बाईपास को खजांची चौक पर मेडिकल कॉलेज-असुरन चौक फोरलेन काटता है। दोनों ही फोरलेनों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के कारण खजांची चौक पर जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

6 of 7
गोरक्षनगरी। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ ओवरब्रिज के समानांतर एक और ओवरब्रिज
गोरखनाथ ओवरब्रिज के समानांतर एक और ओवरब्रिज बनेगा। यह 776.32 मीटर का होगा। निर्माण पर 178 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मोहद्दीपुर से जंगलकौड़िया के बीच फोरलेन सड़क बन चुकी है, लेकिन गोरखनाथ ओवरब्रिज दो लेन का ही है। इससे ओवरब्रिज पर वाहनों का बहुत दबाव रहता है। वर्ष 1980 में बना यह ओवरब्रिज अब 42 वर्ष पुराना हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इसके समानांतर ओवरब्रिज बनाने का निर्देश दिया था जिसपर सेतु निगम ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर शासन को भेजा है। ओवरब्रिज का कुछ हिस्सा रेलवे में पड़ रहा है। रेलवे से ड्राइंग व डिजाइन मांगी गई है। जैसे ही ड्राइंग मिलेगी, बजट स्वीकृत हो जाएगा।  रेलवे के भाग की लंबाई 17.63 मीटर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रामगढ़ताल का प्रवेश द्वार। - फोटो : अमर उजाला।
नौकायन से देवरिया बाईपास तक भी फोरलेन की सुविधा
नौकायन से देवरिया बाईपास तक भी फोरलेन का विस्तार होगा। एयरपोर्ट से पैडलेगंज, सर्किट हाउस होते हुए नौकायन तक पहले से फोरलेन की सुविधा है। ऐसे में देवरिया बाईपास से नौकायन तक आवागमन को भी सुगम बनाने के लिए इस सड़क को भी फोरलेन बनाया जाएगा। 2.15 किमी लंबे इस फोरलेन के निर्माण पर 66.39 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे भी व्यय वित्त समिति की मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें