फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह के नेतृत्व में BJP को मिला था 56 इंच के सीने का जवाब, पढ़ें पूरी कहानी

Mon, 10 Oct 2022 10:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मोदी की रैली पर निशाना साधते हुए मुलायम ने कहा था कि मोदी की सभा पर 100 करोड़ ही नहीं, उससे कहीं ज्यादा पैसा खर्च किया जाता है। मोदी के मंच पर यह पैसा लगाया जाता है। हम तो लोगों से चंदा लेकर रैली के लिए मंच सजाते हैं और दावे के साथ कह सकते हैं कि हमारा मंच मोदी से कहीं ज्यादा अच्छा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 8.16 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। बता दें कि गोरखपुर में इन्होंने नौ साल पहले फरवरी 2014 में एक बड़ी रैली की थी। यह रैली मानबेला में आयोजित हुई थी। इस दौरान अखिलेश यादव भी इनके साथ थे। इस रैली से ठीक पहले पीएम मोदी ने भी मानबेला रैली की थी।



 
विज्ञापन

2 of 5
मुलायम सिंह यादव - फोटो : PTI
मोदी की रैली पर निशाना साधते हुए मुलायम ने कहा था कि मोदी की सभा पर 100 करोड़ ही नहीं, उससे कहीं ज्यादा पैसा खर्च किया जाता है। मोदी के मंच पर यह पैसा लगाया जाता है। हम तो लोगों से चंदा लेकर रैली के लिए मंच सजाते हैं और दावे के साथ कह सकते हैं कि हमारा मंच मोदी से कहीं ज्यादा अच्छा होता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी की 'देश बचाओ-देश बनाओ' रैली के लिए मानबेला मैदान पर सुबह से जुटे कार्यकर्ताओं और भीड़ को जहां मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव का इंतजार कर रहे थे। वहीं रैली के प्रभारी एवं पशुधन विकास मंत्री राजकिशोर समेत अन्य स्थानीय नेताओं के भाषण में नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा जा रहा था।

 

4 of 5
Mulayam Singh Yadav
सपा नेताओं ने कहा था कि इसी मानबेला के मैदान पर 23 जनवरी को हुई भाजपा की रैली में नरेंद्र मोदी ने नेता जी को ललकारा था, जिसके बाद से सपा कार्यकर्ता साइकिलें लेकर सड़कों पर निकल पड़े हैं। सपा की टीमें आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के हर सवाल का जवाब देंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
कटाक्ष की शैली में मोदी पर प्रहार करते हुए सपा नेताओं ने कहा, यूपी को गुजरात बनाने के लिए 56 इंच के सीने की चाहत जताने वाले मोदी को यह मालूम होना चाहिए कि 56 इंच का सीना जानवरों का होता है, इंसानों का नहीं। बता दें कि 23 जनवरी को गोरखपुर के मानबेला मैदान में भाजपा की रैली के दौरान नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में मुलायम सिंह यादव को चुनौती देते हुए कहा था कि नेता जी यूपी को गुजरात बनाने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें