गोरक्षनगरी के लोगों को जल्द ही तीन फोरलेन और तीन ओवरब्रिज का तोहफा मिलेगा। नए साल के पहले इन परियोजनाओं की आधारशिला रख देने की तैयारी है तो वर्ष 2024 तक इन्हें पूरा करने का लक्ष्य है। इन सड़कों, ओवरब्रिज से जिले के विकास को तो रफ्तार मिलेगी ही लोगों को जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी। सभी छह परियोजनाओं को शासन की व्यय वित्त समिति ने मंजूरी भी दे दी है।
उधर, 42 एकड़ में एयरपोर्ट का भी विस्तार होने जा रहा है। नया टर्मिनल भी इसी साल बनकर तैयार हो जाएगा। इस टर्मिनल के बन जाने से 500 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था हो जाएगी। रेस्त्रां, कैफे आदि की भी सुविधाएं भी बढ़ जाएंगी। जल्द ही मेट्रों का भी काम शुरू हो जाने की उम्मीद है।