20 जनवरी को अंशिका सिंह का जन्मदिन था। वह अपने चार दोस्तों के साथ माॅडल शॉप के पास पार्टी कर रही थी। इस दौरान द्विवेदी चाइल्ड केयर के मैनेजर विशाल वहां पहुंचे, जो पहले अंशिका की ओर से ब्लैकमेल किए जाने पर रुपये देने आए थे। विशाल ने बताया कि अंशिका ने पहले भी उन्हें पिस्टल दिखाकर 12 हजार रुपये ऐंठे थे। 20 जनवरी को 50 हजार रुपये की मांग करते हुए धमकी दी कि किसी से कुछ कहा तो दुष्कर्म के केस में फंसा देगी। विरोध पर उसने फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन
1 of 6
अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा
- फोटो : Instagram/singh20012024
कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया माडल शॉप के पास फायरिंग मामले में सुर्खियों में आई अंशिका सिंह का साथी रविवार को क्षेत्र से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 निवासी अर्जुन वर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन
2 of 6
अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा
- फोटो : Instagram/singh20012024
पुलिस ने आरोपी को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, अंशिका सिंह सिंघड़िया इलाके में किराये के मकान में रहती थी। 20 जनवरी को उसका जन्मदिन था। वह अपने चार दोस्तों के साथ माॅडल शॉप के पास पार्टी कर रही थी।
विज्ञापन
3 of 6
अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा
- फोटो : Instagram/singh20012024
इस दौरान द्विवेदी चाइल्ड केयर के मैनेजर विशाल वहां पहुंचे, जो पहले अंशिका की ओर से ब्लैकमेल किए जाने पर रुपये देने आए थे। विशाल ने बताया कि अंशिका ने पहले भी उन्हें पिस्टल दिखाकर 12 हजार रुपये ऐंठे थे। 20 जनवरी को 50 हजार रुपये की मांग करते हुए धमकी दी कि किसी से कुछ कहा तो दुष्कर्म के केस में फंसा देगी। विरोध पर उसने फायरिंग कर दी थी।
4 of 6
अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा
- फोटो : Instagram/singh20012024
मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच में अंशिका के जाल का पर्दाफाश हुआ था। वीडियो कॉल और रिकॉर्डिंग के जरिये वह पिछले पांच साल में करीब डेढ़ सौ लोगों को फंसाकर धन उगाही कर चुकी है। इसमें अयोध्या में तैनात एक सीओ और गोरखपुर में 15 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। अंशिका मैसेंजर के माध्यम से संपर्क करती थी और सुलह के नाम पर लाखों रुपये ऐंठती थी।
विज्ञापन
5 of 6
अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा
- फोटो : Instagram/singh20012024
पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2021 में अंशिका ने सोपरा देवरिया के राज विश्वकर्मा के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 2023 में वह संतकबीरनगर के खलीलाबाद क्षेत्र में किराये के मकान में रहने लगी थी।
अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा
- फोटो : Instagram/singh20012024
गिरोह की इस कार्रवाई से पुलिस ने अंशिका और उसके नेटवर्क की पूरी जांच तेज कर दी है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।