फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur weather: घने कोहरे की चादर में लिपटा शहर, जानिए कब बदलेगा मौसम

Wed, 06 Jan 2021 09:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में बुधवार की सुबह घने कोहरे और कंपकंपाती ठंड के साथ हुई। घने कोहरे की वजह से वाहन चालकों को सड़क पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कम स्पीड के साथ-साथ वाहन चालक वाहनों की लाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur cold - फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह भी कोहरे में लिपटी रही। हालांकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से भी ज्यादा रहा। वहीं सूरज चढ़ने के साथ ही मौसम भी साफ होता गया। दोपहर में सूरज ने गर्मी का एहसास कराया। अधिकतम तापमान चढ़कर 22 डिग्री से ज्यादा हो गया। अगले दो दिन तो मौसम सुबह कोहरे के बाद साफ बना रहेगा, लेकिन आठ जनवरी के बाद मौसम के फिर से बदलने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur cold - फोटो : अमर उजाला।
वहीं मंगलवार सुबह सात बजे के आसपास अचानक तेज आंधी आने से लोग सकते में आ गए। आसमान में काले बादल भी छा गए थे, मौसम देखकर लगा कि अभी बारिश हो जाएगी। लेकिन तेज हवा के कारण बादल छट गए और आसमान साफ होने लगा।
 

4 of 5
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल अफगानिस्तान के ऊपर सोमवार को ही एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। वहां से पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार को पश्चिमी पाकिस्तान के ऊपर बना रहा। सात जनवरी को इसके जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद आठ जनवरी से इसका असर मैदानी भागों में दिखना शुरू हो जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आठ जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में दिखना शुरू हो जाएगा। न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आने की संभावना है, लेकिन दिन पूरी तरह से साफ बना रहेगा। दिन का तापमान 21-22 डिग्री के आसपास रहेगा।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.comअमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें