सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
जीआरपी का सहयोग करेगी गोरखपुर पुलिस
रेलवे स्टेशन पर अगवा कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की धर-पकड़ में गोरखपुर पुलिस की टीम भी लगी है। एसएसपी ने एसपी क्राइम के नेतृत्व में एक सीओ, दो थानेदार, एसओजी व स्वॉट को जीआरपी की मदद में लगा दिया है, ताकि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो सके।
पुलिस रेलवे स्टेशन के सभी सीसी टीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस बयान में बताए गए हुलिया के हिसाब से कुछ संदिग्धों को पकड़ा भी गया है लेकिन असल आरोपी तक पुलिस अभी पहुंच नहीं पाई है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जीआरपी की मदद में एसपी क्राइम, सीओ गोरखनाथ, प्रभारी निरीक्षक शाहपुर, प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ, एसओजी, स्वॉट टीम को लगा दिया गया है। पुलिस सीसी टीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।