फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75th Independence Day: आजादी के जश्न में डूबा शहर, रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा गईं सरकारी इमारतें, देखें तस्वीरें

Sun, 15 Aug 2021 09:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सुबह आठ बजे सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों, शैक्षिक संस्थाओं में किया गया ध्वजारोहण। प्रमुख मार्गों पर निकाली गई प्रभात फेरी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा गईं सरकारी इमारतें। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्लॉस्टिक के झंडे रहेंगे प्रतिबंधित।
विज्ञापन
1 of 5
स्वतंत्रता दिवस पर सजाया गया सरकारी दफ्तर। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना महामारी के बीच देश की आजादी का जश्न आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम और समारोह कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित किए गए हैं। भीड़ एकत्रित न हो इस कारण कई सारे कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किए गए हैं। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्लॉस्टिक के झंडे प्रतिबंधित हैं। वहीं, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सरकारी इमारतें रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो गईं थीं। सबसे अच्छी सजावट वाली इमारतों के लिए संबंधित विभाग को पुरस्कृत किया जाएगा। 

डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह छह बजे से क्षेत्रीय क्रीड़ांगन से क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। सुबह 6.30 बजे प्रभातफेरी निकाली गई। सुबह सात बजे सभी तहसीलों एवं मुख्यालय के विभिन्न चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किया गया। सुबह आठ बजे सभी सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
चौरा चौरा शहीद स्थली। - फोटो : अमर उजाला।
सुबह नौ बजे शहीद स्मारक चौरी चौरा एवं सहजनवां के शहीद स्थल डोहरिया में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसी दौरान पौधरोपण भी किया जाएगा। जिला परिषद हाल में सुबह 9.30 से 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 11.30 से दोपहर बाद तीन बजे तक मलिन बस्तियों में सफाई अभियान चलेगा। इसके बाद विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से अस्पताल, शेल्टर होम आदि स्थानों पर फल आदि का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
चौरीचौरा शहीद स्थल। - फोटो : अमर उजाला।
सभी शहीद स्थलों पर होंगे कार्यक्रम
आज चौरीचौरा, डोहरिया कला समेत सभी शहीद स्थलों पर कार्यक्रम होंगे। 16 को शहीद बंधु सिंह के स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है।
 

4 of 5
जीडीए दफ्तर - फोटो : अमर उजाला।
तिरंगे की रोशनी से जगमगाया जीडीए भवन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में पर जीडीए भवन रोशनी से जगमगा उठा। इस भवन को फसाड लाइटों से सजाया गया है। नौकायन की ओर जाने वाली सड़क पर बने बुद्ध प्रवेश द्वार को भी इसी लाइट से सजाया गया है। बुद्ध द्वार पर 100 फसाड लाइट लगाई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वतंत्रता दिवस 2021। - फोटो : अमर उजाला।
कमिश्नर, डीएम ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
कमिश्नर रवि कुमार एनजी और डीएम विजय किरन आनंद ने मंडल व जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। सभी से अपील की कि निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही नई योजनाओं, निर्णयों, कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी जरूर सुनिश्चित करें ताकि विकास के क्षेत्र में जनपद का उत्थान हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें