फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार इस अंदाज में नजर आईं यामी, लग रही हैं बेहद प्यारी

Thu, 24 Jun 2021 01:44 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
yami gautam - फोटो : instagram

पहाड़ी रीति रिवाजों से किए गए विवाह के कारण पिछले दिनों यामी चर्चाओं का विषय रही हैं। यामी अपनी शादी के सभी आउटफिट्स में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। उनके फैंस ने उनकी शादी करने के तरीके को बहुत पसंद किया है क्योंकि उन्होंने बहुत ही सादगी से विवाह किया है। शादी के बाद पहली बार यामी ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। दरअसल यामी ने यह तस्वीरें किसी एड के लिए क्लिक करवाई हैं जिनमें वे बहुत मस्तीभरे अंदाज में एकदम खुश-खुश दिखाई दे रही हैं। यामी का यह ड्रेस जितना खूबसूरत है, उतना ही आरामदायक भी है। अपनी शादी के समय से ही यामी अपनी सादगी से सब का मन मोह रही हैं। इन तस्वीरों में भी उन्होंने एकदम साधारण सा एक ड्रेस पहना हुआ है लेकिन वे इसमें बहुत ही प्यारी लग रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए यामी का ये खास लुक। 

विज्ञापन

2 of 5
यामी गौतम - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
यामी गौतम ने मल्टीकलर का एक फुल लेंथ ड्रेस पहना हुआ है जिसमें कुछ फूल और कुछ अलग-अलग तरह की डिजाइंस बनी हुई हैं। ड्रेस की स्लीव्स फुल होने के साथ ही लूज पैटर्न में भी है। ड्रेस का फेब्रिक बहुत ही आरामदायक दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन

3 of 5
यामी गौतम - फोटो : instagram

रंग हैं बहुत खूबसूरत
यामी के ड्रेस के रंग बहुत ही खूबसूरत है। वैसे तो कई सारे रंग हैं लेकिन लाल रंग की प्रमुखता है। घुटनों के नीचे से ड्रेस में कई सारी प्लेट्स दी हुई हैं जो कि ड्रेस को अलग ही लुक दे रही हैं। घूमने- फिरने के हिसाब से इस तरह के कपड़ों का चयन करना बहुत अच्छा रहता है। 

4 of 5
Yami Gautam - फोटो : social media

अंदाज है मस्तीभरा
यामी इन तस्वीरों में बहुत खुश और मस्ती के अंदाज में नजर आ रही हैं। यामी ने चेहरे पर बहुत लाइट मेकअप किया हुआ है। बालों को खुला रखा है। कान में छोटे-छोटे टॉप्स पहन रखे हैं। हाथों में अंगुठियां डाल रखी हैं और नाखूनों को लाल नेलपेंट से सजा रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yami gautam - फोटो : instagram

प्रशंसकों को रास आ रहा अंदाज
प्रशंसकों को यामी का यह अंदाज खूब भा रहा है। फैंस कह रहे हैं कि यामी की वास्तविक पर्सनलिटी इन तस्वीरों में दिखाई दे रही है। फोटोशूट की लोकेशन भी एकदम शानदार है। वे कवेलु वाले एक गोबर से लिपे हुए मकान के बाहर ही यह तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें