फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वशी रौतेला ने गुलाबी ड्रेस में दिखाई अदाएं लेकिन कपड़े ने नहीं किया इंप्रेस

Wed, 21 Apr 2021 04:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : Insatagram- @urvashirautela
उर्वशी रौतेला अक्सर ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती हैं। जिसमे उनका खूबसूरत लुक फैंस को नजर आता है। लेकिन कई बार उनके लुक के अलावा उनकी स्टाइलिश ड्रेस भी लोगों की तारीफ नहीं लूट पाती। इस बार भी जब वो समुंदर किनारे खड़ी नजर आईं। तो उनकी ड्रेस ने वो कमाल नहीं दिखाया। 
विज्ञापन

2 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, उर्वशी ने अपने गाने की शूटिंग के लिए गुलाबी रंग की ड्रेस पहन रखी है। जिसकी स्केवअर डीप नेकलाइन और बिशप स्लीव वाली डिजाइन बनी है। वहीं इस ड्रेस की छोटी लेंथ इसे ग्लैमरस तो बना रही है। लेकिन पूरा लुक कमाल नहीं दिखा पा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्वशी ने इस ड्रेस में कई सारे तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे कॉर्सेट स्टाइल मिस रौतेला को स्लिम दिखाने के लिए काफी दिख रही है। वहीं इसकी काफी छोटी लेंथ इसे ग्लैमरस बना रही है। लेकिन इस ड्रेस का ओवरऑल लुक पूरी तरह से इंप्रेस करने में फेल हो गया है। हालांकि सैटिन फैब्रिक से बनीं इस ड्रेस का कलर बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। जो उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। 

4 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं बात करें मेकअप की तो उर्वशी ने इस ड्रेस के साथ पिंक लिपस्टिक और ग्लॉसी बेस मेकअप का चुनाव किया है। वहीं हमेशा की तरह मस्कारा क्लैड आईज और मेसी हाई पोनीटेल खूबसूरत दिख रही है। जबकि उर्वशी ने इस ड्रेस के साथ गले में सिल्वर कलर का नेकपीस भी पहन रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
uravshi rautela - फोटो : instagram
हालांकि कई बार उर्वशी का लुक बेहद खूबसूरत भी नजर आता है। पिछले दिनों फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए मिस रौतेला ने मरून कलर की शिमरी बॉ़डीकॉन ड्रेस का चुनाव किया था। जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें