हाल ही में रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आईं उर्फी जावेद इन दिनों अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में हैं। उर्फी अधिकतर ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं। कभी शार्ट डेनिम जैकेट में ब्रा फ्लॉन्ट करते तो कभी टी शर्ट को काटकर हाफ शोल्डर टॉप बनाकर चर्चा में आने वाली उर्फी केवल अपने वेस्टर्न लुक से ही लोगों को मदहोश नहीं करतीं, बल्कि साड़ी में भी कमाल की लगती हैं। उर्फी कई बार साड़ी में नजर आ चुकी हैं। सिंपल प्रिंटेड कॉटन साड़ियों को स्टाइलिश, ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में कैरी करने में उर्फी माहिर हैं। इतना ही नहीं उर्फी के साड़ी लुक में सबसे अधिक आकर्षक होते हैं उनके ब्लाउज के स्टाइल। उर्फी ने इंस्टाग्राम के जरिये ये बताया भी है कि वे अपनी साड़ियो के ब्लाउज खुद डिजाइन करती हैं। उर्फी के इस अंदाज से साबित होता है कि डिजाइनर और स्टाइलिश कपड़ों के लिए हमें किसी बड़े ब्रांड में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, आप खुद कपड़ों को अपनी सहजता के मुताबिक डिजाइन कर सकते हैं या अपने स्टाइल को थोड़ा सा बदल कर नया लुक ला सकते हैं। चलिए नजर डालते हैं उर्फी के फैशन एक्पेरिमेंट पर।