फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरती के लिए सात बॉलीवुड एक्ट्रेस करा चुकी हैं प्लास्टिक सर्जरी, कुछ को पहचानना मुश्किल

Wed, 11 Dec 2019 04:18 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : instagram
बॉलीवुड में बहुत सारी एक्ट्रेस हैं जिनकी खूबसूरती के चर्चे विदेशों तक हैं। इनमें कुछ की ब्यूटी नैचुरल है तो कुछ ने इसके लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। वहीं कुछ के साथ ऐसा भी हुआ कि सर्जरी कराने के बाद उनकी सूरत पहले से ज्यादा बिगड़ गई। आइए जानते हैं कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारे में जो प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद ज्यादा खूबसूरत दिखने लगी हैं तो कई का अच्छा खासा चेहरा हो गया बर्बाद। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवा चुकी हैं। उन्होंने अपने होंठ और नाक की सर्जरी करवाई है। तस्वीर में आप ये अंतर साफ देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : instagram
बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं में एक अनुष्का शर्मा ने भी अपने होठों की सर्जरी करवाई है। वक्त के साथ उनके लुक में काफी बदलाव आया है। शुरुआत में लिप सर्जरी को लेकर उन्हें बहुत ट्रोल किया गया था।

4 of 7
- फोटो : instagram
90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की फिटनेस और खूबसूरती के लोग कायल हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि उन्होंने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। आपको बता दें कि उन्होंने अपनी नाक की सर्जरी करवाई हुई है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : instagram
'शुद्ध देसी रोमांस' फिल्म से 2013 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली वाणी कपूर अभिनय के क्षेत्र में खास नहीं कर पाई हैं। लेकिन तीन साल बाद दूसरी फिल्म में आते ही वाणी का चेहरा पूरी तरह बदल गया क्योंकि उन्होंने अपनी ठुड्डी, होंठ और चेहरे की संरचना में कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : instagram
फिल्मों में कदम रखने से पहले ही जाह्नवी कपूर ने अपने लुक्स को बेहतर बनाने के लिए अपनी नाक और ठुड्डी की सर्जरी कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : instagram
जहां बहुत सारी एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया वहां ऐसी भी एक्ट्रेस है जिनकी ये सर्जरी कामयाब नहीं हुई और उनका चेहरा बिगड़ गया। कुछ ऐसा ही हुआ बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट बॉलीवुड एक्ट्रेस कोइना मित्रा के साथ। उन्होंने साल 2011 में अपने नाक की सर्जरी कराई थी, जो उनके लिए खतरनाक साबित हुई। यहां तक कि इस सर्जरी की वजह से उनका करियर भी तबाह हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें