फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे बाल वाले दूसरे लुक में नजर आईं दीपिका पादुकोण, यूजर्स बोले, 'बॉलीवुड की क्वीन हो तुम'

Tue, 10 Dec 2019 04:43 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : instagram
बदलते दौर में फैशन वर्ल्ड में भी तेजी से बदलाव आया है। हालांकि 'कम बैक' फैशन भी बराबर ट्रेंड में बना रहता है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्रियों के फैशन में भी गजब के बदलाव देखने को मिले हैं। खास बात ये है कि मेकओवर कैसा भी वो अभिनेत्रियां अपनाने से डरती नहीं हैं और पूरे आत्मविश्वास के साथ उस मेकओवर को अपनाती हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने नया हेयरकट लिया जो काफी शॉर्ट है, उसपर पति रणवीर का कमेंट 'मुझे मार दो' काफी ट्रेंड में रहा। लेकिन दीपिका नए लुक में काफी कॉन्फीडेंट लग रही हैं। ऐसे में दीपिका का शॉर्ट बालों में एक और नए लुक से नजरें हटाना मुश्किल है। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : instagram
हाल ही में दीपिका को उनकी आने वाली फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के लिए स्पॉट किया गया। यहां दीपिका के शार्ट हेयर मेकओवर में दूसरा अवतार देखने को मिला। ब्लैक ब्यूटी लुक में आईं दीपिका स्टनिंग लग रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : instagram
बॉलीवुड फैशनिस्टा की ऐ-लिस्ट में शुमार दीपिका ने काफ लेंथ ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की थी। जिसके साथ शार्ट बालों पर स्लीक हेयरस्टाइल, आईकॉनिक स्मोकी आई मेकअप, स्टेटमेंट आईब्रोज और मैचिंग हील्स के साथ लुक को पूरा किया। फेदर स्टाइल सिल्वर इयररिंग के साथ लुक को एक्सेसराइज किया है।
विज्ञापन

4 of 4
सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर बॉलीवुड की हस्तियों को भी दीपिका का नया शॉर्ट हेयर अवतार काफी पसंद आया। दीपिका ने सोशल मीडिया पर हेयर कट के बाद और किसी फंक्शन के लिए ब्लैक गाउन में तैयार होकर तस्वीरें पोस्ट की थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें