फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लिप ड्रेस में स्टाइलिश नजर आती हैं ये हसीनाएं, देखे जैकलीन फर्नांडिज-तारा सुतारिया तक के लुक

Wed, 19 May 2021 02:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
tara sutaria - फोटो : instagram
बॉलीवुड की हसीनाएं फैशन सेंस के मामले में कमाल है। साधारण आउटफिट में भी उनका खूबसूरत लुक फैंस को दीवाना बना देता है। लो कट नेकलाइन वाले गाउन से लेकर शार्ट्स तक में एक्ट्रेसेज का अंदाज स्टाइलिश रहता है। इसी लिस्ट में स्लिप ड्रेस भी शामिल है। जिसे पहन ये हसीनाएं बेहद खूबसूरत नजर आईं। आगे की स्लाइड में देखें जैकलीन फर्नांडिज से लेकर तारा सुतारिया के स्लिप ड्रेस में स्टाइलिश लुक। 
विज्ञापन

2 of 4
tara sutaria - फोटो : instagram
तारा सुतारिया
इन दिनों तारा सुतारिया की थ्रोबैक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। जिसमे वो सफेद रंग की सैटिन की स्लिप ड्रेस में कमाल की खूबसूरत नजर आ रही हैं। नूडल स्ट्राईप और वी नेकलाइन के साथ तारा ने इस ड्रेस को सिल्वर कलर की स्ट्रैपी हील्स के साथ मैच किया है। वहीं बात करें मेकअप की तो पोकर स्ट्रेट हेयर और पिंक शेड की लिपस्टिक के साथ तारा पिंक ब्लश चिक्स और कोहल आईज में नजर आईं। तारा इस थ्रोबैक तस्वीर में काफी आकर्षक लुक में नजर आ रही हैं। वहीं उनकी स्लिप ड्रेस परफेक्ट फिगर को फ्लांट कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 4
jacqueline fernandez - फोटो : instagram
जैकलीन फर्नांडिज
फैशन और स्टाइल के मामले में बोल्ड और स्टाइलिश जैकलीन भी स्लिप ड्रेस में अपने जलवे दिखा चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर साझा तस्वीर में जैकलीन काले रंग की स्लिप ड्रेस के साथ पोज दे रही थीं। जिसके साथ खुले कर्ली बालों और मिनिमम मेकअप में जैकलीन का लुक काफी इंप्रेसिव दिख रहा था। 
विज्ञापन

4 of 4
ananya pandey - फोटो : instagram
अनन्या पांडे
बीटाउन की नई हसीना अनन्या पांडे जो ज्यादातर कूल एंड स्टाइलिश लुक को फॉलो करती हैं। सैटिन ड्रेस के साथ अपने जलवे दिखा चुकी हैं। आसमानी रंग की स्लिप ड्रेस उनके लुक को बोल्ड बनाने के लिए काेफी दिख रही थी। वहीं इस स्लिप ड्रेस का सैटिन फैब्रिक सेसी लुक दे रहा था। रैप डिजाइन और थाई हाई स्लिट वाली इस ड्रेस में अनन्या गॉर्जियस नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें