Summer Saree Collection: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं घर के कार्यक्रमों से लेकर क्लब की पार्टियों तक में कैरी करती हैं। इसके अलावा साड़ी तो दफ्तर में काफी अच्छा लुक देने का काम करती है। सर्दी के मौसम में तो किसी भी फैब्रिक की साड़ी पहन लो सब चल जाता है, लेकिन परेशानी सामने आती है गर्मी के मौसम में। वैसे तो साड़ी संभालना कठिन नहीं होता है, लेकिन अगर आप मौसम के हिसाब से इसके फैब्रिक का चयन नहीं करेंगी, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बहुत सी महिलाओं को लगता है कि गर्मी में सिर्फ सूती साड़ी पहनना ही सही रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है। इस मौसम के लिए ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ी भी काफी सही मानी जाती है। ये काफी हल्की होती है, ऐसे में इसे पहनकर आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर आप ऑर्गेंजा साड़ी खरीदने का सोच रही हैं तो हम इस लेख में कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं।