फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2024: कान फिल्म फेस्टिवल में हीरों से जड़ा नेकलेस पहनकर पहुंची ये हीरोइन, लुक देखते रह जाएंगे आप

Fri, 17 May 2024 11:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्रांस में आयोजित 77वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर हॉलीवुड अभिनेत्री आन्या टेलर जॉय खूबसूरत से गाउन में पहुंची। उनका ये लुक बेहद खास था। 
विज्ञापन
1 of 5
anya taylor joy - फोटो : instagram
Cannes 2024: 14 मई को फ्रांस में 77वें कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो गया है। इस फिल्म फेस्टिवल में कई देशों के बड़े सितारे शिरकत करने पहुंचते हैं, जिस वजह से इस समारोह के रेड कार्पेट पर दुनियाभर की नजर होती है। यहां फिल्मों का प्रीमियर कराया जाता है, जिसमें सितारे शामिल होते हैं।

इसी क्रम में 16 मई को हॉलीवुड के कई कलाकार 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' के प्रीमियर के लिए इकट्ठा हुए। इस दौरान इस फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले के लिए फिल्म के प्रीमियर पर आन्या टेलर जॉय और क्रिस हेम्सवर्थ की जोड़ी भी दिखाई दी। इस दौरान आन्या टेलर जॉय का लुक देखने लायक था। वहीं क्रिस हेम्सवर्थ ब्लैक पैंट के साथ बेज सूट में काफी हैंडसम दिख रहे थे। समारोह में आन्या टेलर का लुक लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहा, इसकी वजह है उनके आभूषण। आइए आपको भी एक्ट्रेस के इस लुक के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
anya taylor joy - फोटो : instagram
कैसा था लुक

एक्ट्रेस आन्या कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर Dior का स्पार्कली शैंपेन कॉउचर गाउन पहनकर पहुंची थीं। उनकी ये ड्रेस विंटर 1957 के कलेक्शन का हिस्सा था। कॉर्सेट स्टाइल वाली इस ड्रेस में स्कर्ट की तरफ काफी घेर दिया गया था। इस ऑफ शोल्डर ड्रेस में वो कमाल की खूबसूरत लग रहीं थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी इस ड्रेस को तैयार होने में 1000 से ज्यादा घंटों का समय लगा था। 
विज्ञापन

3 of 5
anya taylor joy - फोटो : instagram
रेड लिपस्टिक ने किया कमाल

एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को विंग्ड आइलाइनर के साथ कंप्लीट किया था। इसके साथ होंठों पर डार्क रेड कलर की लिपस्टिक उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। 

4 of 5
anya taylor joy - फोटो : instagram

ज्वेलरी ने खींचा ध्यान

आन्या ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए जो नेकलेस पहना था, वो प्लैटिनम सेट था, जिस पर 68 कैरेट के हीरे जड़े थे। इसके साथ ही व्हाइट गोल्ड के स्टड ईयररिंग में 17 कैरेट के हीरे जड़े थे। इतना ही नहीं उन्होंने जो अंगूठियां पहनी थीं वो भी 15 और 5 कैरेट के डायमंड जड़ी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anya taylor joy - फोटो : instagram

हेयर स्टाइल था खास

जहां एक तरफ ज्यादातर अभिनेत्रियां इस समारोह में बाल खोल रही थीं, वहीं आन्या ने अपनी हेयर स्टाइल को काफी अलग रखा था। उन्होंने आगे से स्लीक बन बनाकर एक स्टाइलिश हेयर डू बनवाया था, जो उनके लुक को विंटेज लुक दे रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें