फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ सिनेमा की इन अभिनेत्रियों का दिवाली लुक फैंस को आ रहा खूब पसंद, आप भी देखें तस्वीरें

Fri, 05 Nov 2021 05:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
साउथ अभिनेत्रियों का दिवाली लुक - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
बॉलीवुड का बहुत बड़ा फैन फॉलोइंग है। हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं, जिनके फैन भारत में ही नहीं विदेशों तक हैं लेकिन दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्रियां भी किसी मामले में कम नहीं है। बात एक्टिंग हो या फिर लुक्स की, साउथ इंडियन फिल्मों की अभिनेत्रियां अपना लोहा मनवा चुकी हैं। दिवाली पूरे देश में मनाया जाने वाला पर्व है। ऐसे में दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियां भी दिवाली के मौके पर बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। फैशन सेंस के मामले में साउथ सिनेमा का अभिनेत्रियों का जवाब नहीं। दिवाली के मौके पर उन्होंने ये साबित भी कर दिया। सोशल मीडिया पर दो साउथ इंडियन एक्ट्रेसेस ने अपने दिवाली लुक की तस्वीरें शेयर की हैं जो फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही हैं। हम यहां बात कर रहे हैं, सामंथा रूथ प्रभु और राशि खन्ना की। सामंथा और राशि दोनों ही पारंपरिक लुक में दिखीं। अगली स्लाइड्स में सामंथा प्रभु और राशि खन्ना के दिवाली लुक की तस्वीरें हैं।  
 
विज्ञापन

2 of 5
साउथ अभिनेत्रियों का दिवाली लुक - फोटो : instagram/raashiikhanna
राशि खन्ना बेहद ग्लैमरस हैं। दिवाली के मौके पर भी उनका ये ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। राशि खन्ना ने वैसे तो पारंपरिक लहंगा कैरी किया है लेकिन तस्वीरों में देख सकते हैं कि लाल रंग के इस लहंगे में राशि के ट्रेडिशनल लुक को माॅडर्न टच भी मिल रहा है। राशि ने वी नेकलाइन का स्लीव्लेस ब्लाउज पेयर किया है। वहीं दुपट्टा कैरी कर रखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
साउथ अभिनेत्रियों का दिवाली लुक - फोटो : instagram/raashiikhanna
  राशि खन्ना ने अपने ऑर्गेंजा लहंगे के साथ अपने पारंपरिक लुक को पूरा करने के लिए गोल्ड ज्वेलरी कैरी की है, जिसमें हेवी मांग टीका और मैचिंग इयररिंग्स को पहना हुआ है।   

4 of 5
साउथ अभिनेत्रियों का दिवाली लुक - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
बात करें सामंथा प्रभु की तो उन्होंने भूरे रंग का प्लाजो पहना है। उस पर सामंथा ने सेम रंग का क्राॅप टाॅप पेयर किया है। उनके क्राॅप टाॅप में रंग बिरंगे थ्रेड से बारीक कढ़ाई की गई है जो फ्लोरल स्टाइल में है। वहीं सामंथा ने मैचिंग क्रेप पहन रखा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साउथ अभिनेत्रियों का दिवाली लुक - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
सामंथा के लुक पर सबसे खास उनकी ज्वेलरी लग रही है। सामंथा ने बेहद खूबसूरत ब्रेसलेट और डाउन टाउन ईयररिंग्स पहन रखी है। वहीं बालों को खुला रखा और मिनिमल मेकअप में रेड लिपस्टिक अप्लाई की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें