फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: अगर करती हैं मेकअप शेयर तो संभल जाइए, इससे चेहरे पर हो सकती हैं कई तरह की परेशानियां

Fri, 15 Sep 2023 09:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कभी भी अपना मेकअप किसी से शेयर नहीं करना चाहिए। मेकअप शेयर करने से आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Skin Care: हर महिला के लिए मेकअप उसकी जिंदगी का काफी अहम हिस्सा बन गया है। सही तरह से मेकअप करने से उनके आत्म विश्वास में बढ़ोत्तरी होती है। कई बार ऐसा देखा जाता है कि ऑफिस में और घर पर भी किसी कार्यक्रम में महिलाएं अपना मेकअप शेयर कर लेती हैं। एक ही ब्रश से वो दूसरों का टचअप भी कर लेती हैं और लिपस्टिक तक शेयर करती हैं।

क्या आप जानती हैं कि आपकी इस आदत की वजह से आपको त्वचा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं अगर आप अपने मेकअप टूल्स को शेयर कर रही हैं तो भी आप समस्याओं से घिर सकती हैं। इसी के चलते कभी भी अपना मेकअप किसी से शेयर नहीं करना चाहिए। आज के लेख में हम आपको डिटेल में इसी बारे में बताएंगे कि आपको मेकअप क्यों शेयर नहीं करना चाहिए और इससे आपको क्या नुकसान हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
lipstick - फोटो : istock
कभी शेयर ना करें लिपस्टिक

लिपस्टिक को सीधा होंठों पर लगाया जाता है। ऐसे में अगर आप इसे किसी से शेयर करेंगी तो उनके स्किन पर लगे कीटाणु आपकी स्किन पर प्रभाव डाल सकते हैं। अगर किसी के होठों पर किसी तरह इंफेक्शन हुआ तो आपके ऊपर भी उसका खतरा मंडराएगा।
विज्ञापन

3 of 7
eye - फोटो : pixabay
काजल 

आंखें मनुष्य के शरीर का काफी संवेदनशील हिस्सा होती हैं। ऐसे में काजल को कभी गलती से भी शेयर ना करें। काजल शेयर करने का सीधा प्रभाव आपकी आंखों पर पड़ सकता है। काजल के अलावा आईलाइनर शेयर करने से भी दूर रहें। 

4 of 7
blush
ब्लश और हाईलाइटर

इन दोनों चीजों को सीधा त्वचा पर अप्लाई किया जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि ये भी किसी से साझा ना करें क्योंकि किसी ने अगर सही से अपना ब्रश साफ नहीं किया होगा तो उसपर लगे कीटाणु आकी त्वचा को हानि पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
mascara - फोटो : istock
मस्कारा

आंखों की पलकों का वॉल्युम बढ़ाने के लिए मस्कारा इस्तेमाल किया जाता है। किसी और का इस्तेमाल किया हुआ मस्कारा आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
skin care - फोटो : istock
हो सकती हैं ये परेशानियां

किसी का मेकअप शेयर करने से आपके चेहरे पर कई तरह का इंफेक्शन तेजी से फैल सकता है। जैसे होंठों के आस-पास की स्किन भी ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स से प्रभावित हो सकती है और ये गंभीर रूप लेकर लंबे समय तक आपको परेशान कर सकती है।। ऐसे में किसी और का मेकअप इस्तेमाल ना करें और ना ही किसी को अपना मेकअप दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
makeup - फोटो : istock
नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें