फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Saree: आजकल कैसी साड़ियां हैं चलन में, जो त्योहार पर बन सकती हैं सबसे अच्छा विकल्प

Thu, 14 Sep 2023 01:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के लेख में हम आपको ऐसी साड़ियों का बारे में बताने जा रहे हैं, जो आजकल चलन में हैं।  
विज्ञापन
1 of 7
साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/katrinakaif
Trendy Saree: साड़ी एक ऐसा भारतीय परिधान है, जिसे हर महिला हर कार्यक्रम में आसानी से कैरी कर सकती है। चाहे दफ्तर में पार्टी हो, या हो घर पर कोई पूजा, या फिर अगर कहीं शादी में जाना हो, हर जगह के लिए साड़ी एक बेहतर विकल्प मानी जाताी है। महिलाएं साड़ी मे काफी सहज भी महसूस करती हैं। आगामी समय में त्योहारों के साथ-साथ शादियों का सीजन भी आने वाला है। ऐसे में हर महिला के लिए जानना बहुत जरूरी है कि किस तरह की साड़ियां वो अपने लिए चुन सकती हैं। 

दरअसल, आज के समय में कई तरह की साड़ियां चलन में हैं। ट्रेंड में क्या चल रहा है, इसके लिए ज्यादातर महिलाएं बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लुक्स देखती हैं। ज्यादा लुक्स देखने के बाद भी उन्हें समझ नहीं आता कि वो कैसी साड़ी का चयन करें। महिलाओं की इसी परेशानी को देखते हुए आज के लेख में हम आपको ऐसी साड़ियों का बारे में बताने जा रहे हैं, जो आजकल चलन में हैं।  
विज्ञापन

2 of 7
Actress In Saree - फोटो : instagram
सिल्क साड़ी

अगर आप ऐसी साड़ी की तलाश में है जो शादी से लेकर त्योहारों तक में आपके काम आ सके तो सिल्क की साड़ी एक बेहतर ऑप्शन है। ये किसी भी कार्यक्रम के लिए काफी सही विकल्प है, ऐसे में आप इसे खरीद कर रख सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Saree - फोटो : instagram
नेट साड़ी

अगर साड़ी में ग्लैमरस अंदाज दिखाना चाहती हैं तो नेट की साड़ी आजकल चलन में है। इस तरह की साड़ियां युवतियों को ज्यादा पसंद आती है। ऐसे में अगर आप साड़ी पहनकर अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाना चाहती हैं तो नेट की साड़ी एक बेहतर विकल्प है। 

4 of 7
साड़ी - फोटो : instagram/janhvikapoor
शिफॉन साड़ी

शिफॉन की सिंपल साड़ी को हैवी वर्क वाले ब्लाउज के साथ पहनने पर इसका लुक और ज्यादा खिल कर सामने आता है। इस तरह की साड़ी भी आजकल काफी ट्रेंड में है। 
विज्ञापन

5 of 7
आर्गेंजा सिल्क साड़ी - फोटो : Social Media
आर्गेन्जा साड़ी

ये उन महिलाओं के लिए काफी परफेक्ट है, जिन्हें हैवी साड़ी पहनने में परेशानी होती है। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है तो आप आर्गेन्जा साड़ी खरीद सकती हैं। इसे पहनकर काफी रॉयल लुक सामने आता है। 
विज्ञापन

6 of 7
साड़ी - फोटो : instagram/janhvikapoor
सूती साड़ी

अभी उमस वाला मौसम चल रहा है, ऐसे में आप अपने लिए सूती साड़ी खरीद सकती हैं। हैवी बॉर्डर वाली सूती साड़ी देेखने में काफी खूबसूरत लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बांधनी प्रिंट - फोटो : सोशल मीडिया
बांधानी साड़ी

पूजा-पाठ के समय के लिए बांधानी साड़ी काफी बेहतर विकल्प है। इसे हर उम्र की महिला पहन सकती है। ऐसी साड़ी महिलाओं को ज्यादातर पसंद आती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें