फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Party Makeup Tips: रात की पार्टी मे बिखेरना है जलवा तो ऐसे करें आई मेकअप, जानें क्या है ट्रेंड में

Fri, 05 Jul 2024 10:13 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप रात की पार्टी में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो अपने आई मेकअप पर जरूर ध्यान दें। 
विज्ञापन
1 of 6
आई मेकअप - फोटो : इंस्टाग्राम
Party Makeup Tips: अगर अचानक किसी पार्टी में जाना है तो ऐसे में आपको कपड़ों के साथ-साथ अच्छे मेकअप की भी जरूरत पड़ेगी। मेकअप भी जगह और मौसम के हिसाब से ही किया जाता है। ऐसे में अगर आप पार्टी में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो मेकअप करते वक्त अपनी स्किन टोन और स्किन टाइप का खास ध्यान रखें।

वैसे ज्यादातर लड़कियां पूरा मेकअप तो कर लेती हैं लेकिन उन्हें ये समझ नहीं आता कि वो आई मेकअप कैसा करें। आपकी इसी परेशानी का हल इस लेख में है।

दरअसल, आजकल किस तरह का आई मेकअप चलन में है, हम आपको इसी बारे में बताएंगे। अच्छे आई मेकअप के लिए आप बॉलीवुड अभिनेत्रियों से टिप्स ले सकती हैं। अभिनेत्रियों के ये लुक्स आपको पार्टी में खूबसूरत दिखाने का काम करेंगे। तो चलिए बिना देर किए आपको भी ऐसे आई मेकअप दिखाते हैं, जो आजकल चलन में हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
आई मेकअप - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
ब्लैक स्मोकी आई मेकअप

आजकल की लड़कियों को इस तरह का स्मोकी आई मेकअप काफी पसंद आता है। इसका ट्रेंड कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। ज्यादातर अभिनेत्रियां वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्मोकी आईमेकअप ही करना पसंद करती हैं। ये जितना देखने में प्यारा लगता है, उतना ही करने में कठिन है। इसमें आपको अच्छी तरह से आंखों के ऊपर ब्लैक आईशैडो ब्लेंड करना होता है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
आई मेकअप - फोटो : instagram

गोल्डन आई मेकअप

अगर लाइट मेकअप करना चाहती हैं तो गोल्डन आई मेकअप एक बेहतर विकल्प है। इससे लिए आपको ब्राउन रंग के आईशैडो को पहले आंखों के ऊपर अप्लाई करना है और फिर उसके ऊपर हल्का सा गोल्डन आईशैडो एड करना है। इसके बाद अपनी पसंद के हिसाब आईलाइनर और मस्कारा लगाएं। 
 

4 of 6
आई मेकअप - फोटो : instagram

ब्लू आइज

अगर आंखों को बोल्ड रखना चाहती हैं तो इस तरह से ब्लू आईज मेकअप कर सकती है। ऐसा मेकअप शिमरी आउटफिट के साथ काफी प्यारा दिखता है। इसके साथ आप चाहें तो ब्लू रंग का ही आईलाइनर लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
आई मेकअप - फोटो : instagram

शिमरी आईज

अगर आप न्यूड मेकअप के साथ शिमरी आईज रखेंगी तो आपका लुक काफी खूबसूरत लगेगा। इस तरह का मेकअप आंखों को बोल्ड लुक देता है। ऐसा मेकअप तब करें जब आपकी ड्रेस थोड़ी हल्की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आई मेकअप - फोटो : इंस्टाग्राम
कैट आईज

इस तरह का कैट आईज मेकअप देखने में काफी अच्छा लगता है। इसमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल ब्लैक रंग के आईलाइनर का होता है। आईलाइनर से आपको हैवी विंग्स बनाने हैं, जो देखने में अलग और बोल्ड लगें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें