फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Outfit For Wedding: सहेली की शादी होने वाली है तो अपने लिए भी करें खरीदारी, ऐसे आउटफिट को दें प्राथमिकता

Thu, 04 Jul 2024 12:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी सहेली की शादी पक्की हो गई है और आप उसकी शादी की सभी रस्मों में जलवा बिखेरना चाहती हैं तो अपने लिए अभी से खरीदारी शुरू करें। 
विज्ञापन
1 of 7
शादी के लिए ट्रेंडी आउटफिट - फोटो : instagram
Outfit For Wedding: जिस तरह से लड़कियां अपनी बहन की शादी के लिए बचपन से तैयारी करती हैं, ठीक उसी तरह से जब उनकी बेस्ट फ्रेंड की शादी पक्की होती है तो भी वो काफी उत्साहित रहती हैं। अपनी सहेली की शादी के लिए वो कई-कई महीने से ही दुल्हन के साथ मिलकर उसके खूबसूरत दिखने की तैयारी शुरू कर देती हैं।

शादी में दुल्हन की सहेली उसके साथ हर रस्म में मौजूद रहती है, ऐसे में हर किसी की नजरें भी उस पर होती हैं। यही वजह है कि सहेली की शादी के लिए आपको अपने लिए भी खास तरह से तैयारी करने की जरूरत है। 

अगर आपकी सहेली की शादी पक्की हो गई है और आप उसकी शादी की सभी रस्मों में जलवा बिखेरना चाहती हैं तो अपने लिए अभी से खरीदारी शुरू करें। यदि आप कपड़ों को लेकर संशय में हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। आइए आपको भी कार्यक्रम के हिसाब से आउटफिट दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
शादी के लिए ट्रेंडी आउटफिट - फोटो : instagram
स्लिट बॉडीकॉन

अगर आपकी सहेली की शादी है तो उसके लिए बैचलर पार्टी का आयोजन जरूर करें। इस पार्टी के लिए आप ऐसा स्लिट बॉडीकॉन गाउन खरीद सकती हैं। होने वाली दुल्हन के साथ-साथ उसकी सहेलियों को खूबसूरत और ग्लैमरस दिखना जरूरी है। 
विज्ञापन

3 of 7
शादी के लिए ट्रेंडी आउटफिट - फोटो : instagram
पटियाला 

हल्दी में अपना पंजाबी लुक दिखाने के लिए ऐसा पटियाला सलवार सूट पहनें। हल्दी के दिन साधारण सा पीला सूट पहनने की बजाय आप गुलाबी कॉम्बिनेशन वाला पटियाला कैरी कर सकती हैं। इसके साथ हेयर स्टाइल और ज्वेलरी को भी पारंपरिक पंजाबी अंदाज में ही कैरी करें। 

4 of 7
शादी के लिए ट्रेंडी आउटफिट - फोटो : instagram
अनारकली  सूट

वैसे तो मेहंदी के कार्यक्रम में चटक हरे रंग का आउटफिट ही पहना जाता है, लेकिन अगर आप कुछ अलग हट के पहनना चाहती हैं तो इस तरह का अनारकली सूट कैरी कर सकती हैं। इसको अलग बनाने के लिए इसके साथ अलग स्टाइल की पायजामी पहनें। 
विज्ञापन

5 of 7
शादी के लिए ट्रेंडी आउटफिट - फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न

अगर संगीत के लिए कुछ अच्छा तलाश रही हैं तो इस तरह का इंडो वेस्टर्न आउटफिट एक बेहतर विकल्प है। ऐसे प्लाजो और क्रॉप टॉप के साथ अगर आप कैप स्टाइल दुपट्टा कैरी करेंगी तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। इसके साथ अपने बालों को बांध लें, ताकि डांस करते समय आपको परेशानी न हो। 
विज्ञापन

6 of 7
शादी के लिए ट्रेंडी आउटफिट - फोटो : instagram
लहंगा

शादी के लिए सबसे सही विकल्प लहंगा ही रहता है। आजकल लैवेंडर रंग लड़कियों को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में आप चाहें तो ऐसा लैवेंडर रंग का सिल्क का लहंगा अपने लिए खरीद सकती हैं। इसके साथ अपने मेकअप और ज्वेलरी का खास ध्यान रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शादी के लिए ट्रेंडी आउटफिट - फोटो : instagram
साड़ी

सहेली की शादी के लिए अपने कलेक्शन में साड़ी को जरूर शामिल करें। ऐसी साड़ी आप सहेली की रिसेप्शन पार्टी में कैरी कर सकती हैं। इसके साथ सिंपल ब्लाउज की जगह थोड़ा अलग और स्टाइलिश ब्लाउज कैरी करें, ताकि आपका लुक खूबसूरत दिखे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें