फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shopping Tips: खरीदने जा रहे हैं शर्ट तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना देखकर हंसेंगे लोग

Wed, 25 Sep 2024 10:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप शर्ट खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ बातोंं का ध्यान अवश्य रखें। वरना आपका लुक खराब दिख सकता है। 
विज्ञापन
1 of 7
खरीदने जा रहे हैं शर्ट तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : अमर उजाला
Shopping Tips: लड़कियां जब भी अपने कपड़े खरीदने जाती हैं, तो उनके दिमाग में पहले से सब क्लीयर होता है कि उन्हें कैसे कपड़े चाहिए, उसकी फिटिंग कैसी होनी चाहिए, उसका रंग कैसा होना चाहिए। यही वजह से कि किसी भी कार्यक्रम में लड़कियों का लुक खूबसूरत दिखता है। जबकि लड़के खरीदारी करते वक्त ज्यादा ध्यान नहीं रखते। ऐसे में ये लेख लड़कों के लिए ही है।

यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप स्टाइलिश और हैंडसम दिख सकते हैं। आपके लुक को हैंडसम बनाने में शर्ट और टीशर्ट का काफी योगदान है। ऐसे में अगर आप अपने लिए शर्ट खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ बातोंं का ध्यान अवश्य रखें। वरना आपका लुक खराब दिख सकता है। 
विज्ञापन

2 of 7
खरीदने जा रहे हैं शर्ट तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra
साइज हो सही

अगर शर्ट खरीदने जा रहे है तो अपने साइज का खास ध्यान रखें। पहले अपने शरीर का सही से माप लें। खासकर कंधों, छाती, और कमर का। शर्ट की सही फिटिंग होना जरूरी है, ताकि वह ना तो ज्यादा टाइट हो और ना ही ढीली। 
विज्ञापन

3 of 7
खरीदने जा रहे हैं शर्ट तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
सही हो लंबाई

अगर शर्ट की लंबाई सही नहीं होगी तो आपको इसे पैंट मे अंदर टक करने में परेशानी होगी। ध्यान रखें अगर ज्यादा लंबी शर्ट खरीदेंगे तो ये पैंट को मोटा दिखाएगी, जिसकी वजह से लुक बिगड़ सकता है। अगर ये छोटी होगी तो आप इसे टक इन नहीं कर सकते। 

4 of 7
खरीदने जा रहे हैं शर्ट तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : इंस्टाग्राम
सही से करें फैब्रिक का चयन

शर्ट के कपड़े का चयन मौसम के हिसाब से करें। जैसे कि गर्मियों में हल्के और सांस लेने योग्य कपड़े (जैसे कॉटन या लिनेन) चुनें। वहीं सर्दियों में भारी और गरम कपड़े (जैसे ऊन या फ्लीस) उपयुक्त होते हैं। 
   
विज्ञापन

5 of 7
खरीदने जा रहे हैं शर्ट तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : instagram
पैर्टन का रखें ध्यान

आपकी शर्ट का पैटर्न आपकी पर्सनैलिटी और अवसर के अनुसार होना चाहिए। जैसे कि फॉर्मल इवेंट के लिए हल्के रंग की शर्ट बढ़िया होती हैं। वहीं कैजुअल के लिए चेक, स्ट्राइप्स, या प्रिंटेड शर्ट्स भी अच्छी लगती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
खरीदने जा रहे हैं शर्ट तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : instagram
कॉलर और कफ्स की डिजाइन 

शर्ट के कॉलर से ही उसका पूरा लुक अच्छा या खराब दिख सकता है। अगर फॉर्मल शर्ट ले रहे हैं तो उसमें हमेशा अच्छी क्वालिटी के कॉलर और कफ्स होने चाहिए। वहीं कैज़ुअल शर्ट में कॉलर की डिजाइन थोड़ी मॉडर्न और स्टाइलिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खरीदने जा रहे हैं शर्ट तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिलाई और बटन की गुणवत्ता

ये सबसे अहम प्वॉइंट है। शर्ट खरीदने से पहले एक बार शर्ट की सिलाई की गुणवत्ता की जांच करें। मजबूत और साफ-सुथरी सिलाई लंबी चलती है। बटन की भी जांच करें। कई बार बटन अपने आप ही टूट कर गिरने लगते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें