Lehenga For Karwa Chauth: हर सुहागिन महिला के लिए करवा चौथ का दिन काफी अहम होता है। इस त्योहार का इंतजार महिलाएं सालभर करती हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं। ये व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल ये तिथि 20 अक्तूबर 2024 को पड़ रही है, ऐसे में 20 अक्तूबर को ही करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा।
करवा चौथ की तैयारी महिलाएं कई-कई दिन पहले से शुरू कर देती हैं, क्योंकि इस दिन सजने-संवरने का काफी महत्व होता है। वैसे तो ज्यादातर महिलाएं इस दिन अपनी शादी का लहंगा पहनती हैं, लेकिन अगर आप इस साल अलग लहंगा खरीदने का सोच रहीं हैं तो यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लहंगा लुक दिखाने जा रहे हैं। इन्हें देखकर आप अपने लिए खास नई डिजाइन का लहंगा भी बनवा सकती हैं।