फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी ने फिर नए स्टाइल में पहनी साड़ी, नया लुक फैंस को आ रहा खूब पसंद

Fri, 01 Oct 2021 04:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने यूनिक स्टाईल स्टेटमेंट और फैशन के लिए जानी जाती हैं। परंपरागत साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट करके उसे माॅडर्न और वेस्टर्न लुक देने में शिल्पा माहिर हैं। इन दिनों शिल्पा डांस रियलिटी शो को जज कर रही हैं, जहां अक्सर वह अपने इंडो वेस्टर्न आउटफिट में नजर आ जाती हैं। शिल्पा अपने अलग ड्रेसिंग सेंस से फैंस को हमेशा हैरान करती हैं। हालांकि उनके लुक फैंस को काफी पसंद आते हैं। कभी पारंपरिक परिधान तो कभी वेस्टर्न ड्रेस को ट्रेडिशनल स्टाइल में कैरी करने का हुनर सिर्फ शिल्पा में हैं। कपड़ो के स्टाइल के अलावा उनके रंग के चयन के मामले में भी शिल्पा शेट्टी का जवाब नहीं है। शिल्पा शेट्टी जिस तरह से साड़ी को वेस्टर्न ड्रेस स्टाइल में पहनती हैं, उसका हर कोई कायल हैं। शिल्पा शेट्टी को बखूबी पता है कि किसी भी आउटफिट को ट्विस्ट देकर उसे कैसे नए तरीके से आसानी से कैरी करना है। इसी कड़ी में शिल्पा शेट्टी का एक नया लुक सामने आया है, जिसमें उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी हैं। आइए देखते हैं कि इस बार शिल्पा शेट्टी ने अपने साड़ी लुक में क्या ट्विस्ट दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Shetty - फोटो : instagram/theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी को आप इसके पहले पीले रंग की साड़ी में देख चुके हैं। शिल्पा ने पीले रंग की साड़ी को एकदम अलग स्टाइल में ड्रैप किया है। उन्होंने साड़ी को मॉडर्न और कम्फर्टेबल लुक देने के लिए नीचे लेगिंग पहन रखी थी। इसके अलावा साड़ी में बेल्ट भी एड की थी। इस तरह की साड़ी स्टाइल परंपरागत लुक से अलग महिलाओं को आरामदायक और स्टाइलिश लुक देता है। 
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty
अब शिल्पा ने अपने साड़ी लुक को एक बार फिर ट्विस्ट दिया है। तस्वीर में देख सकते हैं कि शिल्पा ने पीले रंग की साड़ी पहनी है। साड़ी में कम प्लीट्स हैं और बेल्ट नुमा कमर बंद को साड़ी के साथ जोड़ा है। वहीं साड़ी के पल्लू को इसी कमरबंद के नीचे से निकालकर लुक दिया गया है। शिल्पा के इस लुक में खास बात हैं उनका ब्लाउज। शिल्पा के ब्लाउज के स्लीव्स बलून स्टाइल में हैं और ब्लाउज कफ दिए हुए हैं। शिल्पा का ये लुक राॅयल और एथेनिक है।

4 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty
शिल्पा लाइट पिंक कलर के खूबसूरत लहंगे में भी नजर आ चुकी हैं। स्वीटहार्ट नेकलाइन वाली पिंक चोली को पेयर किया गया है। वहीं शीयर लिलैक दुपट्टा कैरी किया हुआ है। शिल्पा के इस आउटफिट में गोटा पट्टी का काम किया गया है और कई सारे प्रिंट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty
इसके पहले शिल्पा ने हरे रंग का लहंगा चोली कैरी किया था। शिल्पा के इस खूबसूरत लहंगे पर फूल और पत्तियों का डिजाइन बना हुआ है। लहंगे पर बॉर्डर में सीक्वेंस वर्क है। इसके साथ शिल्पा ने पिंक कलर की क्राॅप चोली पहनी है। शिल्पा की वी नेकलाइन चोली उनके ट्रेडिशनल लुक को अधिक ग्लैमरस बना रही है। इसके साथ शिल्पा ने पिंक कलर का दुपट्टा पहना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें