निया शर्मा अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। निया टीवी इंडस्ट्री की फैशन दीवा हैं। निया अक्सर अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक के कारण चर्चा में रहती हैं। निया शर्मा वेस्टर्न लुक के मामले में एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। उनके आउटफिट जितने बोल्ड होते हैं, उतने ही अलग हटकर कुछ नए लुक को दर्शाते हैं। आउटफिट के अलावा निया का मेकअप भी काफी सेंसुअल लुक देने वाला होता है। निया ने हाल ही में अपने जन्मदिन की पार्टी में जो ड्रेस कैरी की थी, उसमें निया बेहद हाॅट लग रहीं थीं। हालांकि एक बार फिर निया शर्मा सुर्खियों में हैं। इस बार अपने आउटफिट से ज्यादा अपने मेकअप को लेकर निया लाइमलाइट में आई हैं। निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें निया बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। इन तस्वीरों में लोगों की नजर उनके आई मेकअप पर टिक गई। निया शर्मा के नए लुक पर डालते हैं एक नजर।