Dandiya Night 2023: शारदीय नवरात्रि का इंतजार हर कोई साल भर करता है। इसकी दो वजह हैं। सबसे पहले तो इस नवरात्रि माता के आगमन की काफी धूम होती है, वहीं दूसरी तरफ जगह-जगह डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन किया जाता है। चाहे पुरुष हो या महिला, हर कोई डांडिया और गरबा नाइट में भाग लेना चाहता है।
नवरात्रि के इन नौ दिनों में लोग धूमधाम से माता रानी के पंडाल में डांडिया और गरबा खेलने जाते हैं। खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो उनके पास इन दिनों में खूब अच्छे से सजने-संवरने का समय और मौका होता है। महिलाएं नए-नए पारंपरिक परिधान पहनकर धूमधाम से डांडिया और गरबा नाइट में जाती हैं।
कपड़ों का चयन तो वो कर लेती हैं, लेकिन गरबा में जाने के लिए मेकअप कैसा करें, ये कई महिलाओं को समझ नहीं आता। इसकी वजह है कि लगातार डांस की वजह से ज्यादा पसीना आता है, जिससे मेकअप खराब हो जाता है। यही परेशानी देखते हुए आज हम आपको मेकअप करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। आप इस शारदीय नवरात्रि में होने वाली डांडिया नाइट में अपना जलवा दिखाना चाहती हैं तो इन मेकअप करते समय इन बातों का ध्यान रखें।