Maha Navami 2023: शारदीय नवरात्रि की शुरूआत से ही हर जगह इसकी धूम दिखाई दे रही है। जगह-जगह गरबा डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है लेकिन बस कुछ ही दिनों में नवरात्रि का समापन होने वाला है। इसके समापन के दिन महानवमी की पूजा का महाआयोजन किया जाता है। ये आयोजन इस बार 23 अक्तूबर यानी कि सोमवार को होगा। महानवमी की पूजा काफी बड़े स्तर पर आयोजित की जाती है।
ऐसे में इस पूजा में शामिल होने के लिए महिलाएं नए-नए एथनिक कपड़े खरीदती हैं। इसके साथ ही कपड़ों के हिसाब से उनकी ज्वेलरी भी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है। मेकअप और ज्वेलरी का चयन तो हर महिला कर लेती है लेकिन अगर आप सही से मेकअप नहीं करेंगी तो ये आपके लुक को खराब कर सकता है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको महानवमी के लिए तैयार होने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।