फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2023: हाथों में मेहंदी रचाकर करें माता रानी का स्वागत, यहां देखें खूबसूरत डिजाइन

Sun, 15 Oct 2023 11:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हिंदू धर्म में हर शुभ काम से पहले हाथों में मेहंदी लगाने का रिवाज है। ऐसे में माता के स्वागत में अपने हाथों में मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन जरूर बनवाएं। 
विज्ञापन
1 of 6
latest Mehndi Design - फोटो : instagram
Shardiya Navratri 2023: हिंदू धर्म में मेहंदी का काफी महत्व होता है। चाहे शादी-विवाह हो, या फिर कोई त्योहार, हर शुभ काम से पहले महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगवाती हैं। ऐसा माना जाता है कि मेहंदी से ही हर महिला का श्रृंगार पूरा होता है। यही वजह है कि महिलाएं किसी भी त्योहार से पहले हाथों में मेहंदी जरूर लगाती है। मान्यता के अनुसार खासतौर पर मां दुर्गा की पूजा के समय मेहंदी लगाना बेहद शुभ होता है।

अब जब आज यानी कि 15 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो गया है, तो महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगाने की प्लानिंग कर ली है। आज के समय में साधारण मेहंदी से लेकर कई अन्य तरीके की डिजाइन चलन में हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल, आज के लेख में हम आपको नवरात्रि के लिए कुछ खास तरह की मेहंदी की डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी इसे अपने हाथों में रचा सकें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
latest Mehndi Design - फोटो : instagram
डांडिया करती हुई महिला

इस नवरात्रि खासतौर पर महिलाएं डांडिया को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं। पूजा के पंडाल में डांडिया करना काफी शुभ भी माना जाता है। ऐसे में आप अपने हाथ में डांडिया करती हुई महिला बनवा सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
latest Mehndi Design - फोटो : instagram
खूबसूरत लगेगी आदिशक्ति की फोटो

मां दुर्गा को आदिशक्ति भी कहते हैं। ऐसे में आप इस तरह से अपने हाथों में आदिशक्ति की तस्वीर भी बनवा सकती हैं। ये आपको अलग दिखने में मदद करेगी। 

4 of 6
latest Mehndi Design - फोटो : instagram
हाथ में बनवाएं गरबा करता हुआ कपल

शारदीय नवरात्रि में जगह-जगह गरबा और डांडिया के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। ऐसे में आप अपनी मेहंदी की डिजाइन में गरबा करते हुए कपल की तस्वीर बनवा सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
latest Mehndi Design - फोटो : instagram
लिख सकती हैं खास मंत्र

अगर आप कुछ हल्की सी डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो इस तरह से कलाई के ऊपर मां दुर्गा की छवि बनाएं और उस पर इसी तरह से मां लिखें। ये भी देखने में प्यारा लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
latest mehndi design - फोटो : instagram
खूबसूरत लगती है मां दुर्गा की तस्वीर

अगर आप नवरात्रि में अपने हाथों में मां दुर्गा की तस्वीर बनाती हैं, तो ये देखने में बेहद खूबसूरत लगेगी। आप चाहें इस तस्वीर के साथ हाथ में कोई मंत्र लिखवा सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें