फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2023: मां दुर्गा की पूजा में पहननी है साड़ी तो ऐश्वर्या शर्मा के लुक्स पर डालें एक नजर

Sun, 15 Oct 2023 11:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप मां दुर्गा की पूजा में साड़ी पहनना चाहती हैं तो ऐश्वर्या शर्मा के एथनिक लुक्स पर एक नजर डाल सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Aishwarya Sharma - फोटो : instagram
Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि की धूम बाजारों में दिखाई देने लगी है। इस साल उदया तिथि के आधार पर शारदीय नवरात्रि आज यानी कि 15 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी वहीं इसका समापन 23 अक्तूबर को होगा और 24 अक्तूबर को दशमी तिथि पर विजयादशमी मनाई जाएगी। हर कोई माता रानी की स्वागत के लिए तैयारियों में जुटा है। शारदीय नवरात्रि के दिनों में जगह-जगह गरबा नाइट और डांडिया नाइट का आयोजन होता है। ऐसे में महिलाएं खूब सज-धज के इन कार्यक्रमों में जाती हैं।

अगर आप मां दुर्गा की पूजा में इस बार साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो मशहूर टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा के साड़ी लुक्स से आप टिप्स ले सकती हैं। ऐश्वर्या शर्मा अक्सर साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखाती हैं। उनके साड़ी लुक्स की हर कोई तारीफ करता है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको ऐश्वर्या शर्मा के साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Aishwarya Sharma - फोटो : instagram
ऑरेंज साड़ी

पीले रंग के हैवी वर्क वाले ब्लाउज के साथ ऑरेंज रंग की साड़ी काफी प्यारी लगेगी। इसके साथ नेकपीस जरूर पहनें। 
विज्ञापन

3 of 7
Aishwarya Sharma - फोटो : instagram
बॉर्डर वाली साड़ी

इस तरह की सफेद साड़ी पर लाल रंग का बॉर्डर देखने में बेहद प्यारा लगता है। पूजा में इसे पहनकर आप अपना जलवा दिखा सकती हैं।

4 of 7
Aishwarya Sharma - फोटो : instagram
ऑर्गेंजा साड़ी

इस तरह की आइवरी रंग की ऑर्गेंजा साड़ी देखने में कमाल की लगती है। इसके साथ मेकअप थोड़ा डार्क रहेगा तो इसका लुक और निखर कर आएगा। 
विज्ञापन

5 of 7
Aishwarya Sharma - फोटो : instagram
जॉर्जट साड़ी

इस तरह की हरे और लाल रंग की साड़ी पूजा के हिसाब से बेहद ही कमाल की लगती है। इसके साथ बालों में जूड़ा जरूर लगाएं। 
विज्ञापन

6 of 7
Aishwarya Sharma - फोटो : instagram
नौवारी साड़ी

मां दुर्गा की पूजा में अगर आप इस तरह की नौवारी साड़ी पहनेंगी तो आपका लुक बेहद खूबसूरत लगेगा। लाल रंग की नौवारी साड़ी देेखने में कमाल की लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Aishwarya Sharma - फोटो : instagram
रफल साड़ी 

अगर आप नवरात्रि की पूजा में कुछ स्टाइलिश सा पहनने का सोच रही हैं तो इस तरह की रफल साड़ी एक बेहतरीन ऑप्शन है। ये देखने में काफी क्लासी लगती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें