फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saree Draping Style: पहननी है सिल्क की साड़ी तो इन बातों का रखें ध्यान, लुक दिखेगा सबसे अलग

Thu, 28 Sep 2023 03:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको सिल्क की साड़ी पहनना पसंद है तो इसे कैरी करते वक्त आप कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। 
विज्ञापन
1 of 6
सिल्क साड़ी - फोटो : instagram/imouniroy
Saree Draping Style: चाहे कोई त्योहार हो या फिर शादी-विवाह, हर कार्यक्रम में महिलाएं एथनिक वियर पहनना पसंद करती हैं। एथनिक वियर में सबसे ज्यादा महिलाओं को साड़ी पहनना भाता है। साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे हर उम्र की महिला कभी भी पहन सकती है। खासकर अगर बात करें सिल्क की साड़ी की तो शायद ही ऐसी कोई महिला होगी, जिसे सिल्क की साड़ी पसंद नहीं होगी। अगर आपको सिल्क की साड़ी पहनना पसंद है तो इसे कैरी करते वक्त आप कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।

दरअसल, सिल्क की साड़ी महिलाओं को काफी खूबसूरत लुक देती है। ऐसे में अगर इसे सही तरीके से कैरी ना किया गया तो आपका लुक खराब हो सकता है। बहुत सी महिलाओं को तो ये पता ही नहीं है कि सिल्क की साड़ी कैरी करने का सही तरीका है क्या? इसी के चलते आज के लेख में हम आपको सिल्क की साड़ी पहनने का सही तरीका बताने जा रह हैं, ताकि आपका लुक सबसे खूबसूरत दिखे। 
विज्ञापन

2 of 6
सिल्क साड़ी - फोटो : Social Media
पेटीकोट का रखें ध्यान

अगर आप सिल्क की साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो उसके साथ पहने जाने वाले पेटीकोट का ध्यान रखें। सिल्क की साड़ी के साथ पेटीकोट हल्के कपड़े का होना चाहिए। वरना आपका शरीर भारी दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
silk saree - फोटो : instagram
सेट करने के लिए करें पिनों का इस्तेमाल

सिल्क की साड़ी को सही से सेट करने के लिए पिनों का इस्तेमाल जरूर करें। पल्लू को सही से सेट करने के लिए आपको कई बड़े पिन की जरूरत पड़ सकती है। 

4 of 6
Saree - फोटो : instagram
प्लीट्स को करें सेट

सिल्क की साड़ी की प्लीट्स को सही से सेट करने के लिए आप प्रेस या फिर हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी साड़ी अजीब नहीं लगेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
Saree - फोटो : instagram
हील्स पहन कर सेट करें साड़ी

सिल्क की साड़ी पहनते वक्त पहले हील्स पहन लें, ताकि बाद में साड़ी की लंबाई कम ना लगे। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो हो सकता है कि, कंप्लीट लुक में साड़ी छोटी लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिल्क साड़ी - फोटो : Social Media
पहले सेट करें पल्लू

सबसे पहले सिल्क की साड़ी पहनते वक्त अपने पल्लू को सेट करें। पल्लू सेट करने के बाद ही प्लीट्स बनाएं। ताकि ये कहीं से सिकुड़े नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें