फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy: साड़ी से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में बेहद ग्लैमरस दिखती हैं मौनी रॉय, लुक्स पर डालें एक नजर

Thu, 28 Sep 2023 10:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीवी की नागिन कही जाने वाली मशहूर एक्ट्रेस  मौनी रॉय साड़ी से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में बेहद ग्लैमरस दिखती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
mouni roy birthday - फोटो : instagram
Mouni Roy: छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय आज करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने वो मुकाम हासिल किया है, जिसका आजकल के युवा सपना देखते हैं। मौनी रॉय ने टीवी सीरियलों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जिस वजह से लोग उन्हें घर-घर में जानते हैं।

28 सितंबर के दिन मौनी रॉय अपना 37वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। इसके लिए हाल ही में उन्होंने प्री बर्थडे भी सेलिब्रेट किया है। मौनी रॉय जितनी कैमरे पर खूबसूरत दिखती हैं, उससे ज्यादा उनका बोल्ड लुक अलग जिंदगी में चर्चित रहता है।

दरअसल, रियल लाइफ में मौनी रॉय काफी ग्लैमरस हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने लुक्स की फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिस पर लोग काफी प्यार लुटाते हैं। एथनिक से लेकर उनके वेस्टर्न लुक तक बेहद ही कमाल के होते हैं। आज के लेख में हम आपको मौनी के कुछ ग्लैमरस लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
mouni roy birthday - फोटो : instagram
लहंगा

वैसे तो लहंगा एक एथनिक परिधान है लेकिन मौनी इसमें भी काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। आप चाहें तो उनके लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
mouni roy birthday - फोटो : instagram
साड़ी 

साड़ी में मौनी का अंदाज काफी बोल्ड दिख रहा है। मौनी हर तरह की साड़ी में भी अपना ग्लैमरस लुक दिखा चुकी हैं। 

4 of 7
mouni roy birthday - फोटो : instagram
स्लिट ड्रेस

इस तरह की स्लिट ड्रेस आजकल काफी चलन में है। मौनी भी इस लुक में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। इस ड्रेस में उन्होंने काफी बोल्ड पोज भी दिए हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
mouni roy birthday - फोटो : instagram
गाउन

इस रेड कलर के बॉडीकॉन गाउन में मौनी बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। न्यूड मेकअप के साथ बालों में हल्का कर्ल उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
mouni roy birthday - फोटो : instagram
ड्रेस

इस तरह की ड्रेस दिन में कहीं घूमने जाने के लिए एक बेहतर विकल्प है। मौनी इस ड्रेस में बेहद कमाल की लग रही हैं। उनका अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mouni roy birthday - फोटो : instagram
बॉडीकॉन ड्रेस 

इस बॉडीकॉन ड्रेस में काफी मौनी बेहद कमाल की लग रही हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों को स्लीक स्टाइल में सेट किया है। इसके साथ उन्होंने डार्क आईमेकअप किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें