फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते वजन से हैं परेशान तो सारा अली खान के इन टिप्स से घटाइए वजन

Fri, 13 Aug 2021 06:37 PM IST
Ananya Chaturvedi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सारा अली खान - फोटो : Instagram
पटौदी फैमिली में जन्मी सारा अली खान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू अभिशेख कपूर की फिल्म केदारनाथ के साथ किया था। केदारनाथ में सारा के साथ दिखाई दिए थे सुशांत सिंह राजपूत। इस फिल्म ने अच्छा बिजनिस किया था। सारा इंडस्ट्री में आने से पहले न्यूयोर्क में पढ़ती थीं। जब सारा चार साल की थी, उसने एक विज्ञापन में अभिनय किया। सैफ के अनुसार, शिकागो में मंच पर अपने प्रदर्शन को देखने के बाद अभिनेत्री ऐश्वर्या राय फिल्म में करियर बनाने के लिए उनकी प्रेरणा साबित हुईं। एक टीनएजर के रूप में, सारा ने अपने वजन के साथ संघर्ष करती थी, और फिट होने के लिए एक सख्त रूटीन के तहत सारा रोज एक्सरसाइज करनी पड़ती थी। सारा को पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम का भी पता चला था, जिसे वह अपने वजन बढ़ने का कारण बताती है। सारा ने न्यूयॉर्क में कोलंबिया विश्वविद्यालय में हिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया। साल 2016 में, उन्होंने तीन साल के भीतर अपनी पढाई पूरी कर लिया, और कड़ी मेहनत से वजन घटा कर वह भारत लौट आई।
 
विज्ञापन

2 of 6
सारा अली खान - फोटो : @Manishmalhotra.in
सारा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया की उनके फिटनेस ट्रेनर ने उनको कुछ ऐसी टिप्स दी जिससे की सारा को वजन घटने में काफी आसानी हुयी।  ये हैं वो टिप्स :
 
1. इन चीजों को हटा दें अपनी डाइट से
कुछ चीज़ें आपको वजन घटाने से रोकती हैं। जैसे चीनी, चावल तथा आलू।  चीनी की जगह आप शहद या शुगरफ्री लें सकते हैं और चावल के स्थान पर ब्राउन राइस। अगर जल्दी वजन घटाना हो तो इन तीन चीजों का त्याग जरूरी है।
 
विज्ञापन

3 of 6
सारा अली खान - फोटो : instagram
2. ये खाना शुरू करें
फल खाना बहुत जरूरी होता है। फलों से आपको सभी विटामिन और मिनरल मिलते हैं। ये आपको वजन कम करने में भी मदद करते हैं। फल खाने से हमें पर्याप्त ऊर्जा भी मिलती है। इन सब के आलावा फल हमें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे हीट स्ट्रोक, हाई बीपी, कैंसर, हृदय रोग और मधुमेह से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फ़ायदेमंद होते हैं फल। लगभग सभी फलो में पोषक तत्व पाए जाते हैं।
 

4 of 6
sara ali khan - फोटो : instagram
3. डिटोक्स
पाचन में सुधार करने, वजन घटाने और शरीर को डिटोक्स करने के लिए डिटोक्स पानी का यूज किया जाता है। इससे ना केवल स्वस्थ रहने में मदद मिलती है बल्कि सुंदरता में भी निखार आता है। डिटोक्स पानी हमारे शरीर से विषैले तत्वों को दूर करता है और पिंपल जैसी स्किन संबंधी दूसरी समस्याओं से मुक्ति दिलाता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95
4. व्यायाम
लगातार और नियमित शारीरिक व्यायाम, प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ा देता है और यह हमारी नींद कम करता है इससे हमें सुबह उठने पर तकलीफ नहीं होता है हार्ट का रोग, रक्तवाहिका रोग, टाइप 2 डाइबिटीज और मोटापा जैसे लाइफस्टाइल रोगों को रोकने में मदद करता है। यह मानसिक स्वास्थ्य को सुधारता है और तनाव को रोकने में मदद करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95
5. संतुलित आहार
संतुलित आहार आपकी पोषण संबंधी आवश्यकता को पूरा करता है। एक विविध, संतुलित आहार पोषक तत्वों की कमी से बचने के लिए आपको आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। कुछ बीमारियों को रोकता और उनका उपचार करता है। स्वस्थ भोजन से मधुमेह, कैंसर और हृदय रोग जैसी कुछ बीमारियों के विकास को रोका जा सकता है तथा वजन घटाने में भी मदद करता है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें