फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी: दो साल में इतना बदल गया हरियाणा की देसी छोरी का लुक, क्या आपने देखी हैं ये तस्वीरें?

Sat, 18 Sep 2021 03:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
सपना चौधरी को तो हर कोई जानता होगा। वह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हरियाणा की यह छोरी जब स्टेज पर आती है तो उनके स्वागत में लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठता है। उन्होंने सालों मेहनत के बाद ये मुकाम बनाया है। आज सपना चौधरी के गाने और डांस जितने मशहूर हैं, उतना ही उनका फैशन भी। सपना आज कैसी दिखती हैं, ये तो सबको पता है, लेकिन दो साल पहले सपना चौधरी कैसी थीं, उनका लुक, ड्रेसिंग, फैशन सेन्स पिछले दो सालों में कितना बदला, क्या ये आप जानते हैं? पिछले दो सालों में सपना चौधरी के जीवन में कई बदलाव आए। 2017 में बिग बॉस में आने के बाद सपना को खूब हाइप मिली। उसके बाद उनकी शादी हुई और अब तो सपना का एक बच्चा भी है। जीवन में बदलाव के साथ ही सपना के लुक में भी काफी बदलाव आया है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि हरियाणा की देसी छोरी सपना चौधरी पहले कैसे दिखती थीं और इन दो सालो में उनके लुक्स में कितना बदलाव आया?
विज्ञापन

2 of 10
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
इस तस्वीर में साधारण सी दिखने वाली लड़की सपना चौधरी हैं। काले कुर्ते और ब्लू दुपट्टे में नो मेकअप लुक में सपना की ये तस्वीर काफी पुरानी है। उन्होंने पटियाला सूट में 'सॉलिड बॉडी' गाने से अपने करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

3 of 10
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली सपना चौधरी स्टेज पर अपने देसी लुक और लटकों झटकों से लोगों का दिल जीत लिया करती हैं। पटियाला सूट में 'सॉलिड बॉडी' से लोगों को थिरकने पर मजबूर करने वाली सपना अब चटक मटक में 'घाघरा चोली' वाले लुक में लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। 

4 of 10
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
वक्त के साथ सपना भी बदलीं और उनका अंदाज भी। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं सपना ने रेड कलर की लूज लॉन्ग शर्ट पहन रखी है साथ में स्नीकर्स पहने हुए है। इस लुक के साथ सपना का स्वैग दिख रहा है। सपना ने मेकअप के नाम पर बिल्कुल नो मेकअप लुक ले रखा है। 
विज्ञापन

5 of 10
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
सपना इस तस्वीर में वेस्टर्न पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने शॉर्ट कलरफुल ड्रेस कैरी की हुई है। लुक को कंप्लीट करने के लिए सपना ने बड़े ईयररिंग और नोज रिंग और फिंगर में रिंग भी पहना हुआ है। सपना ने हल्का मेकअप भी किया हुआ है।
विज्ञापन

6 of 10
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
ये तस्वीर पिछले साल सपना चौधरी के पहले करवाचौथ की है। उन्होंने लाल रंग का सूट पहना हुआ है। कलाइयां भर भर के चूड़ियां, मंगलसूत्र, नेकलेस, झुमके, मांग में सिंदूर में सपना नई नवेली दुल्हन की तरह सजी हैं।
विज्ञापन

7 of 10
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
सपना का ये लुक भी काफी खूबसूरत है। सफेद रंग की इस साड़ी में सपना ने नीले रंग का हाई नेक ब्लाउज पहना हुआ है। एक्सेसरीज में ब्लू इयररिंग कैरी की है। अपने इस परंपरागत लुक के साथ सपना ने हेवी मेकअप किया हुआ है।

8 of 10
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
सूट हो, साड़ी हो या फिर घाघरा, सपना का ट्रेडिशिनल लुक में कोई जवाब नहीं। उन्होंने इस तस्वीर में येलो और ऑफ व्हाइट रंग का लहंगा पहना हुआ है। इस लहंगे में मिरर वर्क का काम है। लुक को अधिक निखारने के लिए सपना ने ड्रेस की मैचिंग ज्वेलरी कैरी की है। हेयरस्टाइल के लिए बन बनाकर उसे गजरे से सजाया है।

9 of 10
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
वैसे सपना केवल ट्रेडिशनल ड्रेस ही नहीं, वेस्टर्न ड्रेस को भी बखूबी कैरी करती हैं। उनका ये लुक भी काफी ग्लैमरस लगता है। अब इस फोटो में ही देख लीजिए। सपना ने काले रंग का फ्लोर लेंथ गाउन पहना हुआ है। उनकी ड्रेस बैकलेस है, जिसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट ज्वेलरी और डार्क मेकअप अप्लाई किया है। आंखों को खूबसूरती से हाईलाइट करके सपना बेहद बोल्ड लुक दे रही हैं।
विज्ञापन

10 of 10
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
एक बात तो है वक्त के साथ सपना का फैशन सेंस बदला और ये बदलाव अच्छा है। उनके ऊपर हर तरह की ऑउटफिट सूट करती हैं। प्रेग्नेंसी के बाद सपना के लुक में काफी मैच्योरिटी आई है, इस लिहाज से उनके कपड़ों और मेकअप में भी बदलाव हुआ। सपना के म्यूजिक वीडियो में उनके लुक को देख इस बात को अच्छे से समझा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें