फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन की हिरोइन ने लिया बोल्ड लुक, ब्रालेट ब्लाउज और ब्लू रफल साड़ी में दिखाईं कातिलाना अदाएं

Sat, 18 Sep 2021 12:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram/tamannaahspeaks
बॉलीवुड और साउथ की फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की दिलकश अदाओं के लोग दीवाने हैं। तमन्ना हमेशा ही अपने चार्म से फैंस का दिल जीत लेती हैं। उनका फैशन सेन्स भी काफी अच्छा है। वेस्टर्न हो या परंपरागत परिधान, वह हर स्टाइल में नजर आती हैं और बखूबी इसे कैरी करती हैं। तमन्ना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप भी उनकी खूबसूरती के कायल हो जायेंगे। तमन्ना ने ब्लू रंग की रफल ड्रेस पहनी है। अगर आप भी रफल ड्रेस कैरी करना चाहती हैं तो तमन्ना की इस ड्रेस से आपको आजकल के ट्रेंड का पता चलेगा। इसके अलावा तमन्ना की इस ड्रेस की कीमत भी हम आपको बताएंगे, जिसे जान आप हैरान रह जायेंगे। तो चलिए पहले जानते हैं तमन्ना के इस नए लुक के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram/tamannaahspeaks
दरअसल, तमन्ना भाटिया ने नीले रंग की साड़ीनुमा ड्रेस पहनी है। इस ब्लू रंग की रफल ऑउटफिट का लुक साड़ी की तरह है, लेकिन ये एक तरह की इंडोवेस्टर्न साड़ी है यानी रफल साड़ी गाउन। उनकी ये ड्रेस बेहद लाजवाब लग रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram/tamannaahspeaks
तमन्ना ने इस साड़ी गाउन के साथ शीयर ब्रालेट ब्लाउज पेयर किया है, जो उनको ग्लैमरस लुक दे रहा है। रफल डिजाइन की इस ड्रेस में ऑर्गेंजा फैब्रिक का इस्तेमाल हुआ है। बता दें कि तमन्ना की ड्रेस जितनी शानदार है, उतनी इसकी कीमत भी जबरदस्त है। इस ड्रेस की कीमत 45 हजार रुपये है। 

4 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram/tamannaahspeaks
तमन्ना के मेकअप की बात करें तो उन्होंने ड्रमेटिक मेकअप न लेकर सिंपल लुक लिया है। मशकारा, आई लाइनर के अलावा उन्होंने न्यूड ब्लशर और लिपस्टिक अप्लाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram/tamannaahspeaks
तमन्ना ने अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए हेयर स्टाइल में सिंपल बन (जुड़ा) बनाया हुआ है। वहीं ब्लू वाइट ईयररिंग और डायमंड ब्रेसलेट एक्सेसरीज में कैरी किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें