संजीदा शेख टेलीविजन का जाना-माना चेहरा है। अब वे न सिर्फ धारावाहिकों में नजर आती हैं बल्कि म्यूजिक वीडियोज और ओटीटी प्लेटफॉर्म भी उनके काम का हिस्सा बन चुके हैं। संजीदा सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। वे प्रतिदिन इंस्टाग्राम पर कोई न कोई तस्वीर डालकर अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। संजीदा वैसे तो पारंपरिक और वैस्टर्न दोनों ही अंदाज में बहुत खूबसूरत लगती हैं। जहां त्योहारों पर वे पारंपरिक लुक में नजर आती हैं, वही सामान्य दिनों में वे अपने बोल्ड लुक को लेकर बहुत अधिक चर्चा में रहती हैं। संजीदा आए दिन अलग-अलग तरह के बोल्ड लुक कैरी करना पसंद करती हैं। वे अपनी फिटनेस को लेकर भी बहुत जागरूक हैं। सोशल मीडिया पर उनके फिटनेस वीडियो भी साझा होते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में कमाल ही कर डाला है। वे इन तस्वीरों में सिर्फ तौलिये में नजर आई हैं, जिसे देखकर उनके फैंस भी हैरान हो गए हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए संजीदा का यह तौलिए वाला आकर्षक अवतार।