क्रिस्टल डिसूजा टेलीविजन की चर्चित अदाकाराओं में से एक हैं। वे फैशन को लेकर भी एकदम अपडेट रहती हैं। टीवी पर अवार्ड शो में एक से बढ़कर एक ड्रेस में देखा गया है। सोशल मीडिया पर भी वे सक्रिय रहती हैं और आए दिन एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनती हैं। वेस्टर्न हो या पारंपरिक, वे हर तरह के आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। उनके प्रशंसक ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के अन्य सिलेब्स भी उनके लुक्स की खूब तारीफ करते हैं क्योंकि वे हर तरह के लुक को बखूबी कैरी करना जानती हैं। क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों वेब सीरिज में भी नजर आ रही हैं। उन्हें शुरुआत में ही उनके फैंस ने ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में बड़ी बहन के किरदार में खूब पसंद किया था। क्रिस्टल अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर मेकअप से जुड़े टिप्स भी देती रहती हैं जो कि युवा लड़कियों और महिलाओं के लिए बहुत उपयोग साबित हो सकते हैं। हाल ही में वे एक रेड ड्रेस में नजर आई हैं, जो कि बहुत सुंदर है। अगली स्लाइड्स से देखिए क्रिस्टल का यह लेटेस्ट लुक।