फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेटेस्ट तस्वीर में बला की खूबसूरत लग रही हैं संजीदा शेख, रश्मि देसोई ने किया है कमेंट

Thu, 17 Jun 2021 02:44 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sanjeeda sheikh - फोटो : instagram

संजीदा शेख आए दिन सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें पोस्ट करती हैं और तस्वीरों में एक तरह की वैरायटी भी होती है क्योंकि वे एक जैसे पहनावे में नहीं दिखाई देती हैं। संजीदा ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है, जिसे कि उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। उनका आउटफिट गर्मियों के अनुसार ही है और ऊपर की तरफ देखते हुए संजीदा इस तस्वीर में पोज दे रही हैं। इससे पहले भी संजीदा  की पिछली तस्वीर में उनके पोज को लेकर फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी सराहना की थी क्योंकि इस तस्वीर में वे किसी पोस्टर के लिए जिस तरह पोज दिया जाता है, उस तरह पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। लेटेस्ट तस्वीर में उन्होंने जो टॉप पहना हुआ है उसका रंग भी एकदम अलग है। अगली स्लाइड्स से जानते हैं कि संजीदा अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में कैसी दिखाई दे रही हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
संजीदा शेख का लेटेस्ट लुक - फोटो : instagram

ऐसा है आउटफिट 
संजीदा ने हैंडवर्क का क्रॉप टॉप पहना हुआ है जिसका रंग बहुत अलग है और इसके साथ उन्होंने मेहंदी कलर की शर्ट डाली हुई है। शर्ट की स्लीव्स को फोल्ड करके ऊपर तक चढ़ाया हुआ है और दोनों हाथों को रहले ही उन्होंने ऊपर कर रखा है। ऐसा लग रहा है कि शायद कुछ पकड़ रखा है। बालों में भी उन्होंने सुंदर हेयरबैंड लगाा.ा गु

विज्ञापन

3 of 5
sanjeeda sheikh - फोटो : instagram

चेहरे पर झलक रहा है आत्मविश्वास
संजीदा अपनी अधिकतर तस्वीरों में अच्छी दिखाई देती हैं, उनकी मुस्कान और भाव- भंगिमाएं उनकी तस्वीरों को और भी सुंदर बनाती हैं लेकिन इस तस्वीर में उनके चेहरे से आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा है। फैंस उनकी फिटनेस की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। 

4 of 5
संजीदा शेख - फोटो : social media

गालों पर लगाया है रूस
संजीदा का मेकअप बहुत खास है। उनके गालों पर रूस लगाया हुआ है। नाक को हाइलाइटर से हाइलाइट किया है। होठों पर लाइट शेड का प्रयोग किया है और होठों पर एकदम लाइट लिपशेड लाया गुआ है। मौसम के हिसाब से मेकअप अनुकूल है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजीदा शेख - फोटो : instagram
रश्मि ने कही ये बात 
संजीदा की इस तस्वीर पर कई सारे फैंस ने कमेंट किए हैं जिसमें उनकी दोसत रश्मि देसोई ने भी कमेंट किया है। रश्मि ने आग वाली इमोजी भेजी है। अन्य सिलेब्स भी तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। पूनमप्रीत ने भी संजीदा की तस्वीर पर हार्ट इमोजी लगाएं हैं।                                                                        
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें