फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Birthday: समय के साथ बदलता रहा सलमान खान का हेयर स्टाइल, लुक देखकर फिदा हो जाते हैं फैंस

Wed, 27 Dec 2023 10:33 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज सल्लू भाई के जन्मदिन के दिन हम आपको उनके कुछ फेमस हेयर स्टाइल के बारे में बताएंगे, जो समय के साथ बदलते गए। 
विज्ञापन
1 of 7
Salman Khan Birthday - फोटो : instagram
Salman Khan Birthday: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो बॉलीवुड के भाईजान को नहीं जानता होगा। तीन दशक से ज्यादा समय से बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने वाले भाईजान यानी कि सलमान खान आज खुद एक ब्रांड बन चुके हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने व्यवहार और सोशल वर्क से भी लोगों का दिल जीतते रहते हैं।

आज सलमान खान अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं। अपने शुरुआती दौर से लेकर अभी तक सलमान खान का हर अंदाज एक नया ट्रेंड लेकर आता है।

चाहे बात करें उनके तेरे नाम वाले हेयर स्टाइल की हो या फिर उनकी फिल्म प्यार किया तो डरना क्या की कटी- फटी जींस वाले स्टाइल की। हर फिल्म में उनका एक अलग अंदाज देखने को मिलता है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के दिन हम आपको सलमान खान के कुछ ऐसे हेयर स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो समय के साथ बदलते रहे। 
विज्ञापन

2 of 7
Salman Khan Birthday - फोटो : file photo
सूर्यवंशी

साल 1992 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म सूर्यवंशी में उनका अंदाज काफी अलग था। इसमें उन्होंने अपने बालों को काफी लंबा रखा था। इसके साथ ही फिल्म में उनके बालों का रंग भी काफी अलग था। 
विज्ञापन

3 of 7
Salman Khan Birthday
तेरे नाम

साल 2003 में तेरे नाम फिल्म ने जमकर धमाल मचाया था। इस फिल्म में सलमान खान का हेयर स्टाइल ऐसा था, कि इसका युवाओं के बीच काफी क्रेज हो गया। उन दिनों में ज्यादातर लड़के यही हेयर स्टाइल बनवा कर घूम रहे थे। 

4 of 7
Salman Khan Birthday - फोटो : सोशल मीडिया
मुझसे शादी करोगी

लोगों को ये फिल्म काफी पंसद आई थी। इसमें सलमान खान का किरदार भी काफी प्यारा था। इसके साथ-साथ इस फिल्म में सलमान ने बालों में फ्रिंज बनवाए थे। चेहरे पर आने वाले बाल उनके लुक को क्यूट बना रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 7
Salman Khan Birthday
सुल्तान

इस फिल्म में सलमान खान ने एक पहलवान का किरदार निभाया था। फिल्म में वो ऑलमोस्ट बाल्ड लुक में नजर आए थे। उनका ये लुक भी लोगों को काफी पसंद आया था। 
विज्ञापन

6 of 7
Salman Khan Birthday - फोटो : instagram
किसी का भाई किसी की जान

ये फिल्म कुछ ही समय पहले सिनेमाघरों मे आई थी। इस फिल्म में सलमान खान ने लंबे बाल रखे हैं। एक बार फिर से काफी समय बाद उनका ये लुक लोगों को भा गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Salman Khan Birthday - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टाइगर 3

हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की टाइगर 3 फिल्म में वो अपने आइकोनिक हेयर स्टाइल में नजर आए। वो ज्यादातर फिल्मों में ऐसी ही हेयर स्टाइल रखते नजर आते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें