फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2023: मॉम से लेकर बॉयफ्रेंड जींस तक ने इस साल जीता लड़कियों का दिल

Tue, 26 Dec 2023 04:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2023 में फैशन ट्रेंड काफी हद तक बदला। इस साल मॉम से लेकर बॉयफ्रेंड जींस तक ने युवा लड़कियों से लेकर महिलाओं तक का दिल जीता। 
विज्ञापन
1 of 7
trendy jeans of 2023 - फोटो : instagram
Year Ender 2023: एक समय था, जब पैंट सिर्फ पुरुष पहना करते थे लेकिन बदलते वक्त के साथ महिलाओं ने भी इसे पहनना शुरू कर दिया। बदलते वक्त में पैंट की जगह जींस ने ले ली। जींस एक ऐसा परिधान है, जिसे पहनना काफी आरामदायक रहता है। ऐसे में महिलाएं इसे घर से लेकर ऑफिस तक में पहनती हैं।

जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे जींस के फैशन में भी बदलाव आ रहा है। अब जब दिसंबर का महीना चल रहा है तो अब कुछ ही दिनों में साल खत्म होने जाएगा। लोग बड़ी बेसब्री के साथ साल खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि नया साल अपने साथ नई उम्मीदें लेकर आता है।

जब साल बदलता है, तो उसके साथ कई चीजें बदलती रहती हैं। अगर बात करें इस साल के ट्रेंड की तो इस साल मॉम जींस से लेकर प्लाजो जींस तक ने लड़कियों को खूब लुभाया। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही जींस के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
trendy jeans of 2023 - फोटो : instagram
बॉयफ्रेंड जींस

ऊपर से लेकर नीचे तक इस जींस का शेप एक जैसा होता है। ये जींस काफी ज्यादा कंफर्टेबल होती है। ऐसे में इस साल भी लड़कियों ने इसे बेहद मन से और आराम से पहना। 
विज्ञापन

3 of 7
trendy jeans of 2023 - फोटो : instagram
प्लाजो जींस

जीस तरह से कुर्ते के साथ प्लाजो पहनना लड़कियों को आरामदायक लगता है, ठीक उसी प्रकार से प्लाजो जींस भी आजकल काफी चलन में है। को-ऑर्ड सेट मे इस तरह की प्लाजो जींस देखने को मिल जाती है। 

4 of 7
trendy jeans of 2023 - फोटो : instagram
मॉम जींस

ये जींस बैगी स्टाइल में बनी होती है। ऐसे में ये जींस बीते कुछ साल से लड़कियों और महिलाओं की पसंद बनी हुई है। ये टीशर्ट के साथ बेहद कमाल की लगती है। इसी के चलते लड़कियों ने इस साल भी इसे अपनी प्राथमिकता में शामिल रखा।
विज्ञापन

5 of 7
trendy jeans of 2023 - फोटो : instagram
टाइट फिटिंग जींस 

ग्लैमर दिखने के लिए ऐसी जींस काफी परफेक्ट रहती है। ऐसे में इस साल ये जींस बहुत सी अभिनेत्रियों की पहली पसंद बनीं। इसका लुक भी देखने में बेहद कमाल का लगता है। इसमें बॉडी का कर्व एकदम अलग दिखाई देता है। 
विज्ञापन

6 of 7
trendy jeans of 2023 - फोटो : instagram
डिस्ट्रेस्ड जींस 

इस तरह की जींस लड़कियों को काफी पसंद आती है। ऐसी जींस में कई जगह कट लगे होते हैं और इस कट में धागे निकले होते हैं। ये क्रॉप टॉप के साथ काफी क्लासी लगती है। ऐसे में इसे लड़कियों ने इस साल काफी ज्यादा पहना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
trendy jeans of 2023 - फोटो : instagram
बूट कट जींस 

ये जींस काफी आरामदायक होती है। ऐसे में इस साल लड़कियों ने इसे काफी मन से पहना। इसका लुक काफी हद तक बेलबॉटम की तरह ही रहता है। इस साल कई सिलेब्स ने इस जींस को अपनी प्राथमिकता में रखा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें