रश्मि देसाई की क्यूटनेस फैंस को हमेशा ही पसंद आती है लेकिन इसी के साथ रश्मि के लुक्स और फैशन स्टाइल के भी फंस कायल हैं। रश्मि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और समय समय पर अपने इंडियन और वेस्टर्न लुक से लोगों को प्रभावित करती रहती हैं। टीवी इंडस्ट्री के लोग तो उनके फैशन सेन्स की तारीख हैं, आम लोग भी उनके स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। रश्मि देसाई अभी हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं थीं। इस दौरान रश्मि बहुत खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने ब्लू रंग की शार्ट ड्रेस पहनी थीं। इस लुक की फोटो रश्मि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। इन तस्वीरों को देख हर कोई रश्मि की तारीफ कर रहा है। रश्मि देसाई बोल्ड और ग्लैमरस लग रहीं हैं। उनकी ड्रेस, मेकअप सभी परफेक्ट हैं। ये कहें कि ऊपर से नीचे तक रश्मि देसाई का स्टाइल गजब का लग रहा है। आप भी रश्मि देसाई के इस नए लुक पर नजर डालिए।