फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीबोगरीब तस्वीरें डालकर ट्रोल हुईं राइमा सेन, फैंस ने कह दी ऐसी बातें

Fri, 18 Jun 2021 04:40 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राइमा सेन - फोटो : Social Media

राइमा सेन ने इस्टाग्राम पर अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं कि वे प्रशंसकों के लिए मजाक का विषय बन गई हैं। वैसे तो वे अलग- अलग ड्रेसेज में तस्वीरें साझा करती रहती हैं लेकिन इस बार वे फोटोशूट के कारण ट्रोल हो चुकी हैं। राइमा सेन ने सफेद रंग का ड्रेस पहना हुआ है,घर में रूटीन के हिसाब से उनका ड्रेस बहुत आरामदायक है। कुछ अन्य तस्वीरों में राइमा ने सफेद मोनोकनी के ऊपर से नीले रंग का श्रग डाला हुआ है, इस ड्रेस के साथ में उन्होंने मरून कलर के हील्स घर में पहने हुए हैं और बालों को खुला रखा हुआ है लेकिन उस ड्रेस को पहनकर अजीब पोज देने के कारण राइमा की पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इससे पहले वे पूल की तस्वीरों को लेकर चर्चा का विषय थीं। राइमा की यह सभी तस्वीरें लॉकडाउन की हैं। वे चप्पल पहनकरी किचन प्लेटफॉर्म पर बैठी हैं, उनका यह अंदाज भी लोगों को अजीब लग रहा है। अगली स्लाइड्स से देखिए राइमा की यह अजीबोगरीब तस्वीरें। 

विज्ञापन

2 of 5
राइमा सेन - फोटो : instagram

वॉशिंग मशीन पर बैठी हैं
राइमा ने सफेद रंग का सेंडो कट ड्रेस पहना हुआ है। जिसमें आगे मांडला का डिजाइन है और वॉशिंग मशीन पर बैठकर वे पोज दे रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर कुछ लोगों ने आपत्तिजनक कमेंट्स भी किए हैं। राइमा पैरों को क्रॉस करके घुटने पर हाथ रखते हुए तस्वीर खिंचवा रही हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
राइमा सेन - फोटो : instagram

फ्रिज खोलकर बैठी हैं
राइमा ने फ्रिज के साथ एक तस्वीर डाली हैं। जिसमें वे खुले फ्रिज के आगे पैरों पर बैठी हुई हैं। जिसपर एक फैन ने कमेंट किया है कि खुले में शौच बीमारियों को निमंत्रण। इस तस्वीर में ही उन्होंने सफेद रंग की मोनोकनी के साथ झालर वाला श्रग पहनकर तस्वीर साझा की है। 

4 of 5
राइमा सेन - फोटो : instagram

एक्टिंग करते हुए तस्वीर
राइमा ने सफेद ड्रेस में किचन प्लेटफॉर्म पर चप्पल में बैठकर यह तस्वीर डाल रखी है जिसमें बंद गैस पर उन्होंने एक बर्तन रखा है और उसे पकड़ रखा है। बाल एक साइड से आगे की तरफ हैं और एक साइड से पीछे। राइमा का इस तस्वीर को लेकर भी खूब मजाक बना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राइमा सेन - फोटो : instagram

किचन में ही एक और पोज
किचन में श्रग वाली ड्रेस में एक और पोज राइमा ने दिया है जिसमें वे पैरों को आगे की तरफ करके बैठी हैं। उनका मेकअप एकदम बराबर है। इस तस्वीर को जरूर प्रशंसक पसंद कर रहे हैं। हील्स से उनका लुक प्रभावशाली बन रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें