फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहिरा शर्मा का लेटेस्ट लुक है इतना शानदार कि पारस ने कह डाली ये बात 

Thu, 17 Jun 2021 05:02 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mahira Sharma - फोटो : amar ujala mumbai

माहिरा शर्मा सोशल मीडिया पर अपडेट रहती हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक तस्वीर डालती हैं। बिगबॉस के बाद से ही वे हर तरह के आउटफिट्स ट्राय कर रही हैं और अलग- अलग लुक्स को कैरी कर रही हैं। इस बार माहिरा ने जो लुक कैरी किया है, उनके प्रशंसक इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। माहिरा का हेयरस्टाइल भी इस लुक में बहुत अलग लग रहा है। यह एक मेसी बन है पर उनके बड़े बालों के कारण ये एकदम प्रॉपर बना है। उनका आउटफिट पूरा ब्लैक है और इस ड्रेस में ही वे अलग- अलग पोज दे रही हैं। माहिरा का यह फोटोशूट उनके घर पर ही हुआ है। दीवार के बैकग्राउंड के आगे खड़े होकर ही वे तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं। उन्होंने सकारात्मक सा कैप्शन भी इस तस्वीर के साथ डाल रखा है। अगली स्लाइड्स से देखिए माहिरा की यह लेटेस्ट लुक वाली शानदार तस्वीरें।

विज्ञापन

2 of 5
माहिरा शर्मा - फोटो : instagram

ऐसा है आउटफुट
माहिरा ने ब्लैक कलर का स्पेगेटी टॉप पहना हुआ है और साथ ही में काले रंग का दुपट्टा भी ले रखा है। उनकी सभी तस्वीरें चेहरे की अलग-अलग प्रोफाइल्स प्रदर्शित कर रही हैं। किसी में वे जूलरी को हाइलाइट कर रही हैं तो किसी में दुपट्टे से चेहरे को आधा छिपा रखा है। 

विज्ञापन

3 of 5
माहिरा शर्मा - फोटो : instagram

सिल्वर जूलरी है खूबसूरत
माहिरा ने अपने इस लुक के साथ सिल्वर जूलरी पहनी हुई है। गले में बड़े पेंडेंट वाला हार पहना हुआ है। जो कि आकर्षण का केंद्र है। कानों में उसी के साथ के झुमके हैं और नाक में नाक काटा पहना है। सारी ही जूलरी माहिरा पर अच्छी लग रही है। 

4 of 5
माहिरा शर्मा - फोटो : instagram

बालों की स्टाइल है अलग
माहिरा ने मेसी स्टाइल में बालों को पीछे बन में बांध रखा है जिसमें से कुछ बाल बाहर की ओर निकल रहे हैं जो कि उनपर काफी अच्छे लग रहे हैं। उन्होंने अपने पोज के माध्यम से इस हेयरस्टाइल को हाईलाइट भी किया हुआ है। लिपस्टिक का कलर भी डार्क है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माहिरा शर्मा - फोटो : instagram
पारस ने किया है कमेंट
माहिरा की इन तस्वीरों पर वैसे तो कई सारे प्रशंसकों ने कमेंट किया है लेकिन पारस ने हबीबी लिखा है और साथ में रेड हार्ट भी पोस्ट किया है जिसके बाद कई सारे फैन पेजेस ने उस कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रखी है। माहिरा ने जवाब में एक सामान्य सी इमोजी पोस्ट की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें