फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ragneeti Wedding: पेस्टल लहंगे में खूबसूरत दिखीं परिणीति चोपड़ा, शेरवानी में आप नेता ने भी दिखाया रॉयल लुक

Mon, 25 Sep 2023 10:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर राघव और परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी की तस्वीरों को साझा कर दिया है, जिस पर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Ragneeti Wedding - फोटो : instagram
Ragneeti Wedding: और इसी के साथ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरों को साझा कर दिया है। दरअसल, परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा कल यानी कि 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए। यहां उन्होंने एक-दूसरे को सात जन्मों तक रिश्ता निभाने के वचन दिया। दोनों ने शादी के सभी कार्यक्रमों को काफी गोपनीय रखा था।

जैसे ही उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों को साझा किया, लोगों ने उस पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया। लोगों को उनका वेडिंग लुक बेहद ही कमाल का लग रहा है। पेस्टल रंग के लहंगे में परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही हैं वहीं राघव का लुक भी काफी डैशिंग है। इसके पहले भी दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी, जिसमें परी एक दम राजकुमारी लग रहीं थीं। इसके साथ ही राघव भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
Ragneeti Wedding - फोटो : instagram
पेस्टल लहंगे में दिखा खूबसूरत अंदाज

सबसे पहले बात करें बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के लुक की तो उन्होंने अपनी शादी के लिए मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से पेस्टल रंग का लहंगा चुना था। इस लहंगे में वो इतनी खूबसूरत लग रहीं थी, कि उन पर से नजरें हटाना काफी मुश्किल होता जा रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
Ragneeti Wedding - फोटो : instagram
राघव चड्ढा का रॉयल लुक

अब जरा राघव चड्ढा के लुक पर नजर डालें तो आपको उनका रॉयल अंदाज देखने को मिलेगा। व्हाइट रंग की शेरवानी में राघव एक दम राजकुमार लग रहे थे। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने क्रीम रंग का साफा बांधा था, जो उनके लुक को और रॉयल बना रहा था। 

4 of 5
Ragneeti Wedding - फोटो : instagram
परिणीति का मेकअप और ज्वेलरी

अपनी शादी के दिन परिणीति ने काफी मिनिमल मेकअप कैरी किया था। इसके साथ ही उन्होंने लहंगे के साथ काफी हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। पेस्टल रंग के साथ ग्रीन ज्वेलरी और खुले बाल उन्हें और खूबसूरत बना रहे थे। हाथों में कलीरे भी बेहद खूबसूरत लग रहे थे 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ragneeti Wedding - फोटो : instagram
बेहद खास थी चुनरी

परिणीति ने अपनी शादी में जो चुनरी सिर पर डाली थी, वो बेहद खास थी। उनकी चुनरी में उनके पति राघव का नाम लिखा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें