फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Propose Day 2024: करना है क्रश को प्रपोज तो इस तरह हों तैयार, नहीं मिलेगा रिजेक्शन

Thu, 08 Feb 2024 09:18 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप नहीं चाहते कि आप किसी को प्रपोज करें, और लड़की मना कर दे, तो प्रपोजल के लिए तैयार होते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें। 
विज्ञापन
1 of 7
करना है क्रश को प्रपोज तो इस तरह हों तैयार - फोटो : instagram
एक उत्सव की तरह ही वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे के साथ हो चुकी है। रोज डे 7 फरवरी को मनाया गया, अब इसके बाद 8 फरवरी के दिन लोग एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करेंगे। इस दिन को प्रपोज डे कहते हैं। प्यार में पड़े लोग इस दिन अपने प्यार को एक रिश्ते का नाम देते हैं। आजकल तो युवा साल भर इस दिन का इंतजार करते हैं। बहुत से लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने इस साल अपनी क्रश को प्रपोज करने का प्लान बनाया होगा। अगर आप भी उन में से हैं, तो ये खबर आपके लिए है।

दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिसको फॉलो करके अगर आप अपने क्रश को प्रपोज करेंगे, तो रिजेक्ट होने की संभावना कम हो सकती है। दरअसल, प्यार का इजहार करने के लिए आपको सही से तैयार होना बहुत जरूरी है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिनका ध्यान आपको तैयार होते वक्त रखना है। 
विज्ञापन

2 of 7
करना है क्रश को प्रपोज तो इस तरह हों तैयार - फोटो : instagram
कपड़ों का रखें खास ध्यान

अगर आप किसी को प्रपोज करने का सोच रहे हैं, तो ऐसे कुछ भी पहनकर उसके सामने ना जाएं। इसके लिए आपको सही से तैयार होना बेहद जरूरी है। प्यार का इजहार करते वक्त फॉर्मल कपड़े पहनें। ये देखने में क्लासी लगते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
करना है क्रश को प्रपोज तो इस तरह हों तैयार - फोटो : instagram
अगर आपके पास फॉर्मल कपड़े नहीं हैं, तो आप जींस के साथ शर्ट या टी-शर्ट भी पहन सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि ये अच्छी तरह से साफ हो और प्रेस की हुई हो। 

4 of 7
करना है क्रश को प्रपोज तो इस तरह हों तैयार - फोटो : istock
ग्रूमिंग है जरूरी

ग्रूमिंग से आपका खुद का आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसे में प्यार का इजहार करने से पहले अपनी दाढ़ी सेट कराएं। इसके साथ ही अपने हेयर स्टाइल का भी खास ध्यान रखें। बिगड़े बाल आपका लुक खराब कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
करना है क्रश को प्रपोज तो इस तरह हों तैयार - फोटो : istock
नाखून रखें साफ

लड़कियों को सफाई बेहद पसंद होती है, ऐसे में ध्यान रखें कि आपके नाखून साफ हों। अगर आपके नाखून गंदे रहेंगे, तो इससे आपकी छवि पहली बार में ही खराब हो सकती है। 
विज्ञापन

6 of 7
करना है क्रश को प्रपोज तो इस तरह हों तैयार - फोटो : iStock
जूते हैं बेहद जरूरी

चाहे फॉर्मल कपड़े पहनें या कैजुअल, उसके साथ के फुटवियर का ध्यान रखें। हर आउटफिट के साथ अलग तरह के जूते काम आते हैं। ऐसे में कपड़ों के हिसाब से जूतों का चयन करें। इसके साथ ही जूतों को सही से साफ जरूर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करना है क्रश को प्रपोज तो इस तरह हों तैयार - फोटो : iStock
लिप बाम और परफ्यूम है जरूरी

रूखे-सूखे होंठ आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में लिप बाम का इस्तेमाल जरूर करें। इसके साथ ही कोई हल्की खूशबू वाला परफ्यूम जरूर लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें