फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन टिप्स: शादी के घर में दिखाना है जलवा तो इन कपड़ों को दें प्राथमिकता, देखकर लोग करेंगे तारीफ

Wed, 07 Feb 2024 10:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप शादी में अपना जलवा दिखाना चाहती हैं, तो कुछ खास तरीके के कपड़ों को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें।
विज्ञापन
1 of 7
फैशन टिप्स - फोटो : instagram
जैसे ही घर में किसी की शादी की तारीख तय होती है, वैसे ही इसकी तैयारियां धूमधाम से शुरू हो जाती हैं। लोग दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ अपने खुद से लिए भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत आउटफिट की तलाश करते हैं। खासतौर पर अगर बात करें दूल्हा-दुल्हन के भाई और बहन की, तो उनका सबसे अलग और प्यारा दिखना तो बेहद जरूरी होता है।

लड़कों को तो अपने कपड़ों के चयन में ज्यादा दिक्कत नहीं आती है, लेकिन लड़कियों के लिए हर रस्म में अलग कपड़े सेलेक्ट करना काफी कठिन होता है। शादी की हर रस्म में लड़कियां अलग-अलग रंग और अलग-अलग प्रकार के कपड़े पहनती हैं।

अगर आपके घर में भी शादी है, और आप इस संशय में हैं, कि कैसे कपड़े पहनकर आपका अंदाज बेहद खूबसूरत दिखेगा, तो ये लेख इसमें आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, इस लेख में हम आपको हर रस्म के लिए आउटफिट के बारे में बताएंगे, ताकि शादी की हर रस्म भी आपका जलवा दिखता रहे। 
विज्ञापन

2 of 7
फैशन टिप्स - फोटो : instagram
माता की चौकी

ज्यादातर घरों में शादी की रस्मों की शुरुआत माता की चौकी या फिर पाठ से होती है। ऐसे में इस दिन आप चुनरी प्रिंट का ऐसा शरारा पहन सकती हैं। इसके साथ कानों में झुमके जरूर पहनें। 
विज्ञापन

3 of 7
फैशन टिप्स - फोटो : instagram
हल्दी

हल्दी के दिन के लिए इस तरह का दुपट्टे वाला शरारा सूट सबसे बेस्ट है। आप इसके साथ अपने बालों में खास तरह की हेयर स्टाइल जरूर बनाएं। 

4 of 7
फैशन टिप्स - फोटो : instagram
मेहंदी 

मेहंदी में स्लीवलेस टॉप के साथ इस तरह की स्कर्ट आपके लुक को प्यारा दिखने में मदद करेगी। ये देखने में भी प्यारी दिखती है। 
विज्ञापन

5 of 7
फैशन टिप्स - फोटो : instagram
संगीत

संगीत की रात हर लड़की के लिए बेहद खास होती है। इस दिन जमकर नाच गाना होता है। ऐसे में आप ऐसे कपड़ों का चयन करें, जिसे कैरी करना मुश्किल ना हो। लहंगा और साड़ी कैरी करना थोड़ा कठिन हो सकता है। ऐसे में आप इस तरह का गाउन खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
फैशन टिप्स - फोटो : instagram
शादी

शादी के दिन के लिए लहंगा सबसे बेस्ट ऑप्शन रहता है। वैसे तो बहुत सी महिलाएं शादी में साड़ी पहन लेती हैं, लेकिन शादी की रात के लिए लहंगा सबसे सही रहता है। आप अपनी पसंद का लहंगा चाहे तो बनवा सकती हैं, या फिर रेडीमेड लहंगा खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फैशन टिप्स - फोटो : instagram
रिसेप्शन 

अगर आप रिसेप्शन में अपना ग्लैमरस अंदाज भी दिखाना चाहती हैं, तो इस तरह की सीक्विन वर्क की साड़ी आपके लिए बेहतर विकल्प है। ये आजकल काफी चलन में भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें