फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार लाख की ड्रेस पहन प्रियंका चोपड़ा ने मारा पोज, फैंस ने पूछ लिया ये सवाल

Thu, 01 Apr 2021 01:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा अपने कपड़ों से लेकर स्टाइल तक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फिर वो चाहे उनका देसी लुक हो या फिर किसी इवेंट के लिए पहना वेस्टर्न आउटफिट। इस बार भी जब पीसी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की तो फैंस ने उनके लुक की जमकर तारीफ की और साथ में सवाल भी पूछ लिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में अपने बिजी शेड्यूल के बीच में से ही वो धूप का मजा लेती दिखीं। जिसकी तस्वीर उन्होंने फैंस के साथ साझा की। जिसमे वो पीले रंग की मैक्सी ड्रेस में रेडी हैं और काफी मुस्कुरा रही हैं। वी नेकलाइन और वेस्ट लाइन पर बनीं बेल्ट इसे खास बना रही थी। तो वहीं इसकी हेमलाइन बिल्कुल अलग सी थी। जिसे फेदर लगाकर खूबसूरत लुक दिया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
इटली के लेबल से ली गई ये ड्रेस बेहद आकर्षक नजर आ रही थी। डिजाइनर लेबल Emilio Pucci की ये ड्रेस करीब साढ़े चार लाख की है। जिसकी कीमत सुन हर कोई हैरान है। इतनी महंगी ड्रेस में रेडी प्रियंका चोपड़ा को देख फैस जमकर कमेंट कर रहे हैं। यहीं नहीं इन कमेंट्स में वो प्रियंका से उनकी प्रेग्नेंसी तक पूछ रहे हैं। 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों ही ओपरा विनफ्रे के टॉक शो में पहुंची थी। जिसमे उनसे विनफ्रे ने फैमिली प्लानिंग को लेकर सवाल किए थे। जिसके बाद से ही फैंस भी इस मामले में काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं और प्रियंका को खुशी से उछलते देख इस तरह के सवाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
वैसे बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपने महंगे और डिजाइनर कपड़ों के साथ नजर आती हैं। जिसकी कीमत बेहद खास होती है। वहीं उनको पीला रंग भी भाता है। जिसे वो अक्सर अपने वॉर्डरोब में शामिल करते नजर आती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें